Xiaomi ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

इस स्मार्टफोन में कुल तीन रियर कैमरे -50MP 1-इंच मेन कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा।

50MP का 1-इंच मेन कैमरा ज्यादा लाइट कैप्चर करता है, जिससे फोटो में बेहतर डिटेल और नेचुरल कलर मिलते हैं।

मैन्युअल ज़ूम रिंग इस फोन का सबसे खास कैमरा फीचर है। ज़ूम रिंग घुमाते ही कैमरा एक्टिव हो जाता है, जिससे रियल कैमरा जैसा अनुभव मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Xiaomi 17 Ultra में 6800mAh बैटरी दी गई है और इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है। 

Xiaomi कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17 Series को 2026 में भारत में लॉन्च किया जाएगा।  

प्रीमियम सेगमेंट होने की वजह से इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। चीन में इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय करेंसी में लगभग ₹89,450 है।