जापान की प्रसिद्ध टू-व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी ने अपनी Ninja 1100SX को अपडेट किया है।
इस अपडेट में इस बाइक को E20 इंजन दिया गया है, जो इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर बिना किसी रुकावट के चल सकेगा।
अपडेट के बाद भी कंपनी ने बाइक की कीमत में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।
अभी भी यह बाइक 14.42 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
2026 मॉडल में नया Black-Gold और Metallic Carbon Grey कलर ऑप्शन दिया गया है।
Black-Gold कलर इसे एक एग्रेसिव लुक देने का काम करता है, जबकि Metallic Carbon Grey एलिगेंट लुक देता है।
Ninja 1100SX में 1099cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन है, जो 134 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें Rain, Road, Sport और Rider जैसे चार राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं।
Read Full Article
इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, 6-axis IMU और कॉर्नरिंग ABS दिया गया है।