Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है।
इस फोन को पहले दिसंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में पेश किया गया है।
फोन में 6.77 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
इस डिस्प्ले में 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और IP65/IP66 रेटिंग दी गई है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।
कनेक्टिविटी के लिए 5G , ड्यूल सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, NFC, IR Blaster और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
मल्टीमीडिया के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और 300% वॉल्यूम बूस्टर मिलता है।
फोन में 5520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप में 108MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है।
फोन को ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
भारत में इसकी कीमत ₹19,999 से शुरू होती है और बिक्री 9 जनवरी 2026 से होगी।
ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें