Oppo A6 5G Battery : 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Ajay Rajput
5 Min Read

Oppo A6 5G Battery : ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन OPPO A6 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला बजट में स्मार्टफोन चाहते हैं। बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी जबरदस्त देखने को मिलेगी। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है जो कि बजट सेगमेंट के फोन में कम ही देखने को मिलती है।

OPPO A6 5G का डिस्प्ले और कलर ऑप्शन 

अगर हम इसकी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी देखने को मिलता है, जिससे टच रिस्पॉन्स तेज़ रहता है। डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर, 83% DCI-P3 कलर गैमट, 256ppi पिक्सल डेंसिटी और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।OPPO A6 5G में सैफायर ब्लू, आइस व्हाइट और सकुरा पिंक कलर ऑप्शन दिए जा रहे हैं।

ये भी देखें  : – New Realme P4 Power : इतनी बड़ी बैटरी कि अब चार्जिंग की टेंशन खत्म! जानिए कीमत और फीचर्स

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है जो Dimensity 6000 सीरीज़ का पार्ट है। फोटो और वीडियो को स्टोर करने के लिए इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है। ओप्पो ने इस बजट फोन को रोजमर्रा के कामों और मल्टीटास्किंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

Oppo A6 5G Battery

OPPO A6 5G का कैमरा

अगर हम इसकी कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा  (ऑटो फोकस के साथ) और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया जा रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है ।इस फोन से 1080p रिजोल्यूशन पर 60fps तक का वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है।

7000mAh बैटरी और चार्जिंग

अक्सर देखा जाता है कि बजट फोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी जाती लेकिन इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से चल सकती है।इस फोन को चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे कि बैटरी को कम समय में आराम से चार्ज किया जा सकता है।

ये भी देखें  : – Oppo Find X9 Ultra डुअल 200MP कैमरा, 10x ज़ूम और दमदार बैटरी के साथ मिलेगा यह जबरदस्त फोन

कनेक्टिविटी फीचर्स और सेंसर

इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C पोर्ट देखने को मिलता है, जबकि लोकेशन और नेविगेशन के लिए GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।फोन में मौजूद सेंसर: एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और ई-कंपास।फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। इसकी सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर भी देखने को मिलता है।

Oppo A6 5G Battery

OPPO A6 5G की भारत में कीमत और ऑफर

इस फोन को OPPO ने तीन वेरिएंट में भारतीय मार्केट में उपलब्ध करवाया है। इसका पहला वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मेमोरी वाले की कीमत ₹17,999 है,जबकि दूसरे वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज  मेमोरी वाले की कीमत ₹19,999 है और इसके टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹21,999 है।

यह फोन फिलहाल OPPO  इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इस और इस पर लॉन्च ऑफर भी कंपनी दे रही है।इस पर ₹1000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा कुछ ही चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर  और 3 महीने का नो कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी ऑफर दिया जा रहा है।अगर आप बजट में एक अच्छा 5G और लंबी बैटरी वाला  स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

ये भी देखें  : – iQOO Z11 Turbo 200MP Camera : iQOO Z11 Turbo 200MP camera: 7600mAh बैटरी के साथ 100W चार्जिंग ने किया हैरान

Share This Article