भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का कमाल एक ही फोन में दो स्क्रीन का दमदार फीचर

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सामने के साथ-साथ पीछे की तरफ भी स्क्रीन दी गई है।

फोन में 6.67 इंच का प्राइमरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है ,जो Full HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है।

फोन में 1.6 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन पीछे की तरफ दी गई है जो डुअल-स्क्रीन डिजाइन को खास बनाती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है।

फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मेमोरी मिलती है जिससे ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं।

फोन Android 15 पर चलता है और इसका डिजाइन 7.55mm मोटाई के साथ स्लिम और हल्का नजर आता है

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर्स  IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट मिलता है

50MP प्राइमरी कैमरा 8MP फ्रंट कैमरा ,5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है।

Lava Blaze Duo 3 की कीमत  ₹16,999 है और बैंक ऑफर के साथ ₹15,999 की कीमत में मिल सकता है।