Motorola Moto G77 की कीमत हुई लीक, इतने में मिल रहा है 108MP कैमरा वाला फोन

Ajay Rajput
5 Min Read

Motorola Moto G77 : मोटरोला की G सीरीज ने हमेशा ही मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अलग पहचान बनाई है। अब कंपनी द्वारा 2026 ग्लोबल मार्केट में G77 लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने निकल कर आ रही है। यह फोन Moto G67 के साथ लॉन्च हुआ है, वहीं दूसरी तरफ Motorola Edge 70 Fusion जैसा प्रीमियम मॉडल भी मोटरोला की लेटेस्ट लाइनअप का हिस्सा बनाया गया है।

Motorola Moto G77 की कीमत हुई लीक

मोटरोला द्वारा अपनी G सीरीज के मोबाइल Moto G77 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है और इसकी कीमत भी लीक हो चुकी है। इसके वेरिएंट 8GB RAM + 128GB की कीमत UK में लगभग £250 तय की गई है और यह भारतीय रुपए में लगभग ₹31,825 बनती है। यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में रेडमी, सैमसंग और रियलमी को टक्कर दे सकता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले की तो इसमें 6.78-इंच Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें वाटर टच सपोर्ट फीचर दिया गया है, यानी अगर फोन की स्क्रीन पर पानी भी पड़ा होगा तो भी उसका टच काम करेगा। डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गई है।

अगर हम इस फोन की डिजाइन को देखें तो इसका साइज लगभग 164mm लंबाई, 77mm चौड़ाई और मोटाई करीब 7mm है। फोन का वजन लगभग 182 ग्राम बताया गया है। फोन का डिजाइन देखने में काफी ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है।
ये भी देखें  : – Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

बड़ी बैटरी,फास्ट चार्जिंग और परफॉर्मेंस

फोन के लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। मेमोरी के तौर पर इसमें 8GB RAM (वर्चुअली 24GB तक) और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Motorola Moto G77

जबरदस्त कैमरा सेटअप 

अगर हम इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है। इसके साथ 3x लॉसलेस जूम और 10x डिजिटल जूम भी दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है।108MP कैमरा से हाई-रेज़ोल्यूशन शॉट्स लेना आसान होगा और साथ ही जूम फीचर्स का भी इसमें ऑप्शन दिया गया है, जिससे यह कैमरा सेटअप और भी शानदार हो जाता है।

Motorola Moto G77

 सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी

मोटरोला ने अपने नए फोन Moto G77 को लेटेस्ट Android 16 आधारित Hello UX पर काम करने वाला बनाया है। कंपनी ने इस फोन की सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए कई महत्वपूर्ण फीचर्स भी दिए हैं, जैसे फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Google Gemini Integration, Circle to Search, Smart Connect और ThinkShield सिक्योरिटी। ये फीचर्स इस फोन को डेली इस्तेमाल के लिए उपयोगी और सुरक्षित बनाते हैं।

ड्यूरैबिलिटी और फीचर्स

इस एंड्रॉयड फोन को IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, USB-C पोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और 2TB तक माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

ये भी देखें  : – Samsung Privacy Display Leak : सैमसंग Galaxy S26 Ultra की स्क्रीन को साइड में बैठने वाले लोग नहीं देख पाएंगे

Moto G77 vs Moto G67 फीचर्स में अंतर 

Motorola ने Moto G77 को अकेले ही लॉन्च नहीं किया है बल्कि इस सीरीजमें  Moto G67 को भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। आईए देखते हैं इनके फीचर्स में कितना अंतर है 

 

फीचर

Moto G77 Moto G67
प्रोसेसर  Dimensity 6400

Dimensity 6300

रैम 

8GB (24GB Virtual) 4GB (12GB Virtual)
रियर कैमरा  108MP

50MP Sony LYTIA 600

कैमरा झूम फीचर 

Up to 10x

Up to 8x

बैटरी क्षमता

5200mAh 5200mAh
चार्जिंग सपोर्ट  30W

30W

 

Moto G77 कौन-किसके लिए सही है?

अगर आप ऐसा मिड रेंज स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बेहतर कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16, लंबी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी हो, तो आपके लिए यह एक अच्छा फोन हो सकता है। यह फोन रेडमी, रियलमी और सैमसंग की मिड रेंज सेगमेंट में टक्कर दे सकता है।

ये भी देखें  : –  Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन

Share This Article