भारत में रियलमी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G लॉन्च हो गया है, जिसमें दमदार 10,001mAh बैटरी दी गई है ।
यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसने 10,000mAh+ बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक टेस्ट पास किया है।
फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप अपने अन्य डिवाइस को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
फोन में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
इसमें 16MP AI सेल्फी कैमरा है, साथ ही AI Edit Genie 2.0, AI Instant Clip, AI Perfect Shot, AI LightMe और AI SmartReply जैसे AI फीचर्स मिलते हैं।
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर है, जो 2.6GHz तक की CPU स्पीड के साथ स्मूथ मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस देता है।
4613mm² AirFlow VC और 13743mm² ग्रेफाइट एरिया के साथ फोन का थर्मल मैनेजमेंट किया गया है, जिससे लंबे गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता।
Realme P4 Power 5G की कीमत सिर्फ ₹25,999 से शुरू होती है और यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB
यह फोन इन तीन TransSilver, TransBlue और TransOrange
कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Full Detail