Avatar 3 Review & Release Date India : हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म अवतार 3 भारत और वर्ल्ड वाइड में रिलीज हो चुकी है। 2009 में आई पहली Avatar फिल्म ने सिनेमा की दुनिया को बदल दिया था और अब इस फिल्म का तीसरा भाग रिलीज किया गया है, जो इस कहानी को आगे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।सिनेमाघर में धुरंधर और अवतार यह दोनों फिल्में आपस में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं, वीकेंड पर अवतार ने अच्छी कमाई की थी, लेकिन सोमवार का दिन अवतार के लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ। इस दिन अवतार की कमाई कुछ घटती हुई नजर आई है।इस आर्टिकल में हम Avatar 3 की रिलीज डेट, कहानी, स्टार कास्ट, बजट, रिव्यू और कमाई के बारे में विस्तार से जानेंगे।
सोमवार को 8.50 करोड़ का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अवतार फायर एंड ऐश ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.50 करोड़ की कमाई की है। जिसकी तुलना अगर पिछले दिनों से की जाए तो काफी कम है।अवतार ने रिलीज होने के बाद पहले दिन टावर तोड़ 19 करोड़, दूसरे दिन 22.5 करोड़ और तीसरे दिन 25.75 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस से किया है। अब तक इसका बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 75.7 करोड़ के आंकड़े को टच कर चुका है और इसे अभी 100 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार हैं।
| दिन | कलेक्शन ( करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 19.00 |
| Day 2 | 22.50 |
| Day 3 | 25.75 |
| Day 4 (सोमवार) | 8.50 |
| कुल कलेक्शन | 75.70 |
धुरंधर और अवतार के बीच कड़ी टक्कर
इंडिया में अब तक ताबड़तोड़ 572 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है और इस कमाई को जारी रखते हुए फिल्म ने सोमवार को भी 16.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। धुरंधर का कलेक्शन अवतार के मुकाबले डबल रहा।
Avatar 3 Release Date India
Avatar: Fire and Ash को भारत में 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। भारत में यह फिल्म IMAX, 3D और अन्य प्रीमियम फॉर्मैट्स में रिलीज हुई है।

अवतार फ्रेंचाइज़ी का सफर
अगर अवतार फ्रेंचाइज़ी के सफर की बात करें तो इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। पहले भाग में इस्तेमाल की गई एडवांस टेक्नोलॉजी और विजुअल्स ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।इसके बाद लंबे अंतराल के बाद दूसरा भाग Avatar: The Way of Water साल 2022 में रिलीज किया गया, जिसमें पेंडोरा की समुद्री दुनिया दिखाई गई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।अब इसका तीसरा भाग Avatar: Fire and Ash साल 2025 में रिलीज किया गया है, जिससे एक बार फिर बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
Avatar: Fire and Ash की कहानी क्या है?
फिल्म की पूरी कहानी को अभी छुपाकर रखा गया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार पेंडोरा की दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा गहराई से दिखाया गया है।इस भाग में एक नया नाविक कबीला दिखाया गया है, जो आग (Fire) से जुड़ा हुआ है और समुद्र में रहने वाले मेटकायना कबीले से बिल्कुल अलग है।फिल्म के रिलीज से पहले जेम्स कैमरून यह संकेत दे चुके थे कि यह फिल्म ज्यादा गंभीर, ज्यादा भावनात्मक और पहले से ज्यादा डार्क थीम पर आधारित होगी।
Avatar 3 की स्टार कास्ट
फिल्म के स्टार कास्ट में पिछली फिल्मों के ज्यादातर कलाकार वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं इस फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट कुछ इस तरह है सैम वर्थिंगटन – जेक सली,ज़ोई सल्डाना – नेयतिरी,सिगॉर्नी वीवर,स्टीफन लैंग,केट विंसलेट,क्लिफ कर्टिस,ब्रिटेन डाल्टन और बेली बास।
Avatar 3 का बजट
इस फिल्म को बनाने में VFX, अंडरवॉटर शूट और एडवांस मोशन-कैप्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है।डिज्नी की तरफ से अभी तक फिल्म का कोई आधिकारिक बजट घोषित नहीं किया गया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार Avatar 3 का अनुमानित बजट 250 से 300 मिलियन डॉलर के बीच हो सकता है।यह फिल्म को बनाने का अनुमानित बजट है इसमें कोई भी मार्केटिंग का खर्च शामिल नहीं किया गया है।
फेमस डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की प्रतिक्रिया
भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक एस. एस. राजामौली ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इतनी कॉम्प्लेक्स विजुअल दुनिया और किरदारों को बनाना आसान नहीं है।राजामौली के अनुसार, फिल्म देखते समय वह खुद को बच्चा जैसा महसूस कर रहे थे और उन्हें फिल्म की नई दुनिया और नए किरदार बेहद पसंद आए।
सिनेमैटोग्राफी पर लोगों की प्रतिक्रिया
फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफ की है। कई दर्शकों का कहना है कि विजुअल इतने दमदार हैं कि पलक झपकाने का मौका तक नहीं मिलता।हालांकि कहानी को लेकर दर्शकों की मिक्स प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ दर्शकों का मानना है कि कहानी में नयापन थोड़ा कम है और कुछ सीन दोहराए हुए लगते हैं।

Avatar Fire and Ash Day 1 Collection India
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Avatar: Fire and Ash भारत में पहले दिन 25–30 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि ये आंकड़े अनुमानित हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
|
जानकारी |
विवरण |
| फिल्म का नाम |
Avatar: Fire and Ash 2025 |
|
निर्देशक |
जेम्स कैमरून |
| रिलीज डेट (India) |
19 दिसंबर 2025 |
|
फॉर्मैट |
IMAX, 3D, प्रीमियम फॉर्मैट्स |
| कहानी |
पेंडोरा की दुनिया, आग से जुड़ा नया कबीला |
|
फिल्म की थीम |
गंभीर, भावात्मक और डार्क |
|
फिल्म के मुख्य कलाकार |
सैम वर्थिंगटन, ज़ोई सल्डाना, केट विंसलेट |
| अनुमानित बजट |
250–300 मिलियन डॉलर |
|
जनता का रिव्यू |
विज़ुअल्स की तारीफ, कहानी पर मिली-जुली राय |
FAQs
Q. Avatar 3 भारत में कब रिलीज हुई?
A. भारत में यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई है।
Q. Avatar 3 का पूरा नाम क्या है?
A. अवतार 3 का नाम Avatar: Fire and Ash है।
Q. Avatar 3 की कहानी किस पर आधारित है?
A. फिल्म में पेंडोरा की दुनिया को पहले से ज्यादा गहराई से दिखाया गया है, जिसमें आग से जुड़ा एक नया नाविक कबीला दिखाया गया है।
Q. Avatar 3 का बजट कितना है?
A. बजट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमान के अनुसार इसका बजट 250–300 मिलियन डॉलर हो सकता है।
Q. Avatar 3 को जनता का रिव्यू कैसा मिला है?
A. कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसके विजुअल्स और सिनेमैटोग्राफी की काफी तारीफ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Border 2 Box Office Collection : पहले दिन ही सनी देओल की फिल्म ने तोड़ी सभी उम्मीदें!
- Rajasaab Review प्रभास की ‘द राजा साब’ ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड ,पहले दिन की इतनी कमाई

