Lava Blaze Duo 3 Features and Specs : भारत की कंपनी का कमाल, एक ही फोन में दिए दो स्क्रीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Ajay Rajput
5 Min Read

Lava Blaze Duo 3 Features and Specs : भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसके फ्रंट में तो स्क्रीन दी गई है, लेकिन साथ में इसके बैक पैनल पर भी स्क्रीन दी गई है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है। इसके साथ ही MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर, एंड्रॉयड 15 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डुअल-स्क्रीन डिजाइन

Lava Blaze Duo 3 के डिजाइन को देखें तो इसमें दो स्क्रीन वाला डिजाइन दिया गया है और यह डिजाइन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का प्राइमरी AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है और इसके साथ ही 1.6 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है। इसकी प्राइमरी डिस्प्ले Full HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

कंपनी ने इस फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही 6GB LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज मेमोरी देखने को मिलती है। फोन की स्पीड और एप्लीकेशन लोडिंग को बेहतर करने के लिए इसमें UFS 3.1 स्टोरेज मेमोरी दी गई है। LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज की वजह से ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और मल्टीटास्किंग भी करना आसान रहता है।

Lava Blaze Duo 3 Features and Specs (फीचर्स और स्पेसिफिकेशन)

फोन की मोटाई 7.55mm है, जिससे इसका डिजाइन स्लिम नजर आता है। फोन का पतला डिजाइन और हल्का वजन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है, जिन्हें लंबे समय तक फोन यूज़ करना पड़ता है। Lava Blaze Duo 3 में IP64 रेटिंग मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि फोन धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं।

Lava Blaze Duo 3 Features and Specs

फीचर

डिटेल (लीक के अनुसार)
स्मार्टफोन नाम

Lava Blaze Duo 3

डिस्प्ले

6.67 इंच AMOLED, FHD+
सेकेंडरी स्क्रीन

1.6 इंच (पीछे की तरफ)

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7060

रैम

6GB LPDDR5
स्टोरेज

128GB UFS 3.1

रियर कैमरा

50MP (प्राइमरी कैमरा)
बैटरी

5000mAh

चार्जिंग

33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
सुरक्षा

IP64 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षित)

 

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

अगर हम बात करें इस फोन की बैटरी की, तो इसमें 5000mAh की Li-Polymer बैटरी दी गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह बैटरी 33 घंटे तक का टॉकटाइम और 615 मिनट तक का यूट्यूब प्लेबैक देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग से यह फोन 95 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है और सिर्फ 35 मिनट में 50% बैटरी चार्ज हो जाती है।

कैमरा सेटअप और इसके फीचर्स

अगर हम बात करें कैमरा सेटअप की, तो इसमें 50MP Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि यूजर सेकेंडरी रियर डिस्प्ले की मदद से मेन कैमरे से भी सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।

Lava Blaze Duo 3 Features and Specs

कीमत और वेरिएंट

Lava Blaze Duo 3 को भारत में एक ही वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। यह दो कलर ऑप्शन Imperial Blue और Moonlight Black में उपलब्ध है। इस वेरिएंट की कीमत ₹16,999 रखी गई है। कुछ बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए इस फोन पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद यह फोन ₹15,999 में मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :-

Share This Article