Motorola Edge 70 Pro Battery Leak : स्मार्टफोन की कंपनी मोटरोला अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion मॉडल को भारत में लॉन्च किया था और अब इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहा है। फोन लॉन्च होने से पहले इसकी जानकारी निकल कर सामने आ रही है जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग की हो रही है।
Motorola Edge 70 Pro Battery Leak
Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग वाला चार्जर देखने को मिल सकता है। इस सीरीज में यह सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होने वाला है और इसे एक बड़ा अपग्रेड भी माना जा रहा है। इससे पहले लॉन्च हुए Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई थी और 90W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता था।
ये भी देखें : – Nothing Phone 4a price in India : नथिंग की नई सीरीज लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत आई सामने
डिस्प्ले और डिजाइन डिटेल्स
अगर हम इसके डिस्प्ले की बात करें तो पता चलता है कि इसमें कर्व्ड pOLED डिस्प्ले हो सकती है और इसका होल-पंच डिजाइन देखने को मिलेगा। इस फोन का डिजाइन प्रीमियम और स्लिम हो सकता है, उसके साथ इसमें EDGE सीरीज के डिजाइन की झलक देखने को मिल सकती है। लीक्स और टीजर्स से यह भी पता चलता है कि यह फोन तीन रंगों में आ सकता है — ब्लू, ग्रीन और व्हाइट।
लो-लाइट कैमरा पर खास फोकस
स्मार्टफोन को लेकर सबसे बड़ा संकेत यह मिला है कि कंपनी ने अपने टीज़र में “Seize the Night” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। कंपनी इस टैगलाइन के माध्यम से यह संकेत देना चाहती है कि इस फोन में लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी बेहतर होगी। इसके अलावा इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो Sony LYTIA सेंसर और सुपर जूम फीचर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।

ड्यूरेबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी
लीक्स के अनुसार Edge 70 Pro को धूल और पानी से सुरक्षित बनाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया जा सकता है।
ये भी देखें : – Vivo Y31d Phone launch : 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन मिलेगा किफायती दाम में
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इसके प्रोसेसर के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को पावरफुल मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने के लिए इसमें Snapdragon 8 सीरीज़ चिपसेट मिल सकता है।
Motorola Edge 70 Pro लॉन्च और संभावित कीमत
कंपनी अपने भारत के X (Twitter) अकाउंट पर लगातार इस फोन को टीज़ कर रही है और फ्लिपकार्ट पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस माइक्रोसाइट में अप्रैल 2026 में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे भारत में अप्रैल 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।अगर हम बात करें इसकी कीमत की तो भारत में Edge 70 Pro की कीमत ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है।
Edge 60 Pro से क्या होगा अपग्रेड?
Motorola Edge 70 Pro को पिछले मॉडल Edge 60 Pro का अपग्रेड माना जा रहा है। Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई थी जिसे अपग्रेड करके 6500mAh कर दिया गया है। Edge 60 Pro में इस्तेमाल हुए Dimensity 8350 प्रोसेसर को अपग्रेड करके Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा Edge 70 Pro के कैमरा को बेहतर बनाया गया है।
Motorola Edge 70 सीरीज
अगर हम यहां बात करें Edge 70 सीरीज की तो मोटरोला पहले ही इसमें कई फोन लॉन्च कर चुका है जैसे Edge 70, Edge Fusion, Edge Fusion+। अब इस सीरीज का सबसे लेटेस्ट मॉडल Edge 70 Pro लॉन्च होने वाला है।
ये भी देखें : – Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

