New 2025 Samsung Galaxy M56 5G : कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M56 को 23 अप्रैल 2025 को लॉन्च कर सकती है। सैमसंग इस फोन को लॉन्च करके अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बना लेगी। सैमसंग का यह स्मार्टफोन प्रीमियम लुक के साथ पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे के साथ आया है। इस लेख में हम जानेंगे कि इस फोन में कौन-कौन से बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहे हैं और इसकी कीमत क्या हो सकती है।
New 2025 Samsung Galaxy M56 5G की डिस्प्ले और डिजाइन
New Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन भारत में जल्दी ही लॉन्च होने जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी मोटाई केवल 7.2 मिलीमीटर होगी, जो इससे पहले लॉन्च हुए Galaxy M55 की तुलना में लगभग 30% कम है। Samsung Galaxy M56 में 6.7 इंच की सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दी जा रही है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी। स्मार्टफोन के आगे और पीछे Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है, जो डिवाइस को 3 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रखेगा और इसके पुराने मॉडल की तुलना में चार गुना बेहतर स्क्रैच रेसिस्टेंस प्रदान करेगा। अगर हम इसके पिछले मॉडल से तुलना करें, तो यह नया फोन 36% पतले बेज़ल और 33% ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले के साथ स्क्रीन को सपोर्ट करेगा।
New 2025 Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन |
जानकारी |
लॉन्च डेट |
17 अप्रैल 2025 |
संभावित कीमत |
₹24,999 |
डिस्प्ले |
6.7 इंच Super AMOLED+ (FHD+), Vision Booster |
रिफ्रेश रेट |
120Hz |
प्रोटेक्शन |
Corning Gorilla Glass Victus |
मोटाई / प्रोफाइल |
7.2mm |
प्रोसेसर |
Exynos 1480 ऑक्टा-कोर चिपसेट |
रैम और स्टोरेज |
8GB + 128GB (अन्य वेरिएंट्स की संभावना) |
रियर कैमरा |
50MP (OIS) + 8MP (Ultra-Wide) + 2MP (Macro) |
फ्रंट कैमरा |
12MP (HDR सपोर्ट और 10-बिट रिकॉर्डिंग) |
कैमरा फीचर्स |
AI Image Editing, Big Pixel, Low Noise Mode, AI ISP |
बैटरी |
5000mAh |
चार्जिंग |
45W फास्ट चार्जिंग |
नेटवर्क सपोर्ट |
5G |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
Android 15 (One UI के साथ) |
New 2025 Samsung Galaxy M56 5G की भारत में कीमत
कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग भारत में अपने इस स्मार्टफोन Galaxy M56 5G को विभिन्न वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग अपने पुराने मॉडल Galaxy M55 की तरह ही इस नए मॉडल को पेश करेगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹34,999 हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा 17 अप्रैल के लॉन्च के बाद ही होगा, जब इसे Amazon पर पेश किया जाएगा।
New 2025 Samsung Galaxy M56 5G भारत में लॉन्च होने की तारीख
सैमसंग अपने नए Galaxy M56 5G को भारत में 17 अप्रैल 2025 को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Amazon की माइक्रोसाइट पर लाइव है और लॉन्च के बाद इसे फ्लैश सेल के जरिए 23 अप्रैल 2025 से ऑर्डर किया जा सकेगा।

New 2025 Samsung Galaxy M56 5G का प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy M56 5G में सैमसंग का खुद का Exynos 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह फोन लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है, जिस पर सैमसंग की कस्टम UI भी देखने को मिलेगी।
Samsung 2025 Galaxy M56 की रैम और स्टोरेज मेमोरी
Samsung Galaxy M56 5G को भारत में विभिन्न वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। शुरुआती वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इसके अन्य वेरिएंट्स भी पेश किए जा सकते हैं, जो अधिक स्टोरेज और रैम विकल्पों के साथ आएंगे।
Samsung Galaxy M56 का बेहतरीन कैमरा
Samsung Galaxy M56 5G में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का OIS सपोर्टेड मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 10-बिट HDR रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें कई AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि ऑब्जेक्ट इरेज़र, इमेज क्लिपर, बिग पिक्सल टेक्नोलॉजी, लो नॉइज़ मोड और AI ISP, जो फोटो एडिटिंग और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाएंगे।

Samsung Galaxy M56 5G का बैटरी बैकअप और चार्जर
Samsung Galaxy M56 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग की सुविधा देगी। इसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन बहुत ही कम समय में चार्ज हो सकेगा।
FAQ
Samsung Galaxy M56 की भारत में लॉन्च डेट क्या है?
A.Samsung Galaxy M56 5G को भारत में 17 अप्रैल 2025 को लॉन्च कर दिया गया है । इसे Amazon पर 23 April 2025 को फ्लैश सेल के ज़रिए खरीदा जा सकेगा।
Q. Samsung Galaxy M56 की कीमत कितनी है?
A. इसकी संभावित शुरुआती कीमत ₹24,999 है।
Q. Samsung Galaxy M56 का डिस्प्ले कैसा है?
A. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो full HD+ रेजोल्यूशन और Vision Booster तकनीक के साथ आता है।
Q. Samsung Galaxy M56 का प्रोसेसर कौन सा है?
A. इसमें सैमसंग का खुद का Exynos 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के लिहाज से काफी पावरफुल है।
Q. इस फोन में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा?
Galaxy M56 5G में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, जिस पर सैमसंग की One UI देखने को मिलेगी।
Q. रैम और स्टोरेज के क्या विकल्प मिलेंगे?
शुरुआती वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा।
Q. Samsung Galaxy M56 का कैमरा सेटअप कैसा है?
A.इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है:
50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो
सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है ।
Q .क्या इसमें AI कैमरा फीचर्स दिए गए हैं?
हाँ, इसमें कई AI फीचर्स मिलते हैं जैसे:
AI Image Editing,Big Pixel टेक्नोलॉजी,Low Noise Mode
Q. Samsung Galaxy M56 की बैटरी कितनी है?
इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलेगी।
Q. चार्जिंग स्पीड कितनी है?
Galaxy M56 में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Q.क्या Samsung Galaxy M56 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है?
A. यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें :-