New Mahindra XUV 7XO Price: ₹13.66 लाख से शुरू हुई नई SUV, किस वेरिएंट की कितनी कीमत? बुकिंग और डिलीवरी डिटेल

Ajay Rajput
6 Min Read

New Mahindra XUV 7XO Price :भारतीय मार्केट में महिंद्रा ने अपनी नई SUV को लॉन्च कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि Mahindra XUV 7XO सिर्फ नाम बदली हुई XUV700 है या वाकई इसमें कुछ बड़ा बदला है? लॉन्च होने के बाद जब इसकी कीमत सामने आई, तो यह कीमत पुरानी XUV700 की कीमत के करीब ही नजर आती है। हालांकि कंपनी का दावा है कि यह पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड SUV है।इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि ₹13.66 लाख की शुरुआती कीमत में क्या मिलता है, कौन-सा वेरिएंट कब मिलेगा, कौन-से प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं और डिलीवरी में कितना इंतजार करना होगा।

New Mahindra XUV 7XO Price in India

अगर इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात करें, तो Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत ₹13.66 लाख रखी गई है। यह कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए है, जबकि इसके डीजल वेरिएंट की कीमत ₹14.96 लाख से शुरू होती है।हालांकि ये कीमतें कंपनी की तरफ से पहले 40,000 ग्राहकों के लिए ही इंट्रोडक्टरी रखी गई हैं। शुरुआत में इस गाड़ी को बुक करने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिल सकता है। जैसे-जैसे टॉप वेरिएंट की तरफ बढ़ते हैं, वैसे-वैसे इसके फीचर्स और कीमत दोनों बदलते जाते हैं।

सभी वेरिएंट्स कौन सस्ता, कौन सबसे प्रीमियम?

भारत में Mahindra XUV 7XO को कुल 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है — AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L।AX और AX3 जैसे वेरिएंट्स उन ग्राहकों के लिए हैं जो बजट में एक नई SUV खरीदना चाहते हैं, जबकि AX7, AX7T और AX7L को प्रीमियम पोजिशनिंग दी गई है। कंपनी की तरफ से ये इंट्रोडक्टरी कीमतें सिर्फ पहले 40,000 ग्राहकों के लिए लागू होंगी।

 

वेरिएंट

सीटिंग पेट्रोल MT डीज़ल MT
AX 7 सीटर ₹ 13.66 लाख

₹ 14.96 लाख

AX3

7 सीटर ₹ 16.02 लाख ₹ 16.49 लाख
AX5 7 सीटर ₹ 17.52 लाख

₹ 17.99 लाख

AX7

7 सीटर ₹ 18.48 लाख ₹ 18.95 लाख
AX7T 7 सीटर NA

₹ 20.99 लाख

6 सीटर

NA

₹ 21.39 लाख

AX7L

7 सीटर NA

₹ 22.47 लाख

6 सीटर

NA

NA

 

ट्रिपल स्क्रीन और लग्ज़री केबिन 

इस SUV के इंटीरियर का लुक काफी प्रीमियम दिखाई देता है। डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की स्क्रीन वाला ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसके अलावा पैसेंजर के लिए अलग से एंटरटेनमेंट स्क्रीन भी शामिल की गई है।अगर AX7L टॉप वेरिएंट की बात करें, तो इसमें लुमिना और चेस्टनट ब्राउन इंटीरियर थीम, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सॉफ्ट-टच लेदरेट फिनिश दिया गया है।

ChatGpt और कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे 

फीचर्स के मामले में महिंद्रा ने इस SUV में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी है। इसमें 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक बॉस मोड, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, Alexa-ChatGPT इंटीग्रेशन, थिएटर मोड और प्रीमियम सॉफ्ट-टच लेदरेट फिनिश जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी का दावा है कि ड्राइवर वॉइस कमांड के जरिए Alexa-ChatGPT का इस्तेमाल कर सकता है। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर का ध्यान नहीं भटकेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर AC को 22 डिग्री करना हो तो सिर्फ कमांड देनी होगी — “Alexa, AC 22 डिग्री कर दो” — और गाड़ी के फीचर्स इसी तरह कंट्रोल किए जा सकते हैं।

इंजन ऑप्शन और ट्रांसमिशन 

इंजन के मामले में कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इन इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। डीजल के कुछ वेरिएंट्स में AWD का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

New Mahindra XUV 7XO Price

सेफ्टी और ADAS सेफ्टी फीचर्स 

Mahindra XUV 7XO को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसके साथ ही इसमें Level-2 ADAS (Advanced Driver-Assistance Systems), लेन डिपार्चर असिस्ट, 540-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स के साथ SUV पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बन गई है।

New Mahindra XUV 7XO Price

बुकिंग, डिलीवरी और वेटिंग पीरियड 

नई Mahindra XUV 7XO की आधिकारिक बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी। AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से ही शुरू हो जाएगी, जबकि AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू की जा सकती है।महिंद्रा की गाड़ियों की भारी मांग को देखते हुए शुरुआती ग्राहकों के लिए वेटिंग पीरियड थोड़ा लंबा हो सकता है।

मुकाबला 

भारत में New Mahindra XUV 7XO का मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा सिएरा, एमजी हेक्टर, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी SUVs से होगा।

 

Share This Article