Nothing Phone 4a price in India : भारत की स्मार्टफोन मार्केट में नथिंग अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों फोन Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro 5 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं। इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही इसकी जानकारी लीक हो चुकी है। इस जानकारी में इसके वेरिएंट, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हुआ है। लीक से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन मिड प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत एंट्री करेगा।
भारत में संभावित कीमत, वेरिएंट और लॉन्च डेट
अगर हम सबसे पहले बात करें इसकी कीमत की, तो टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार Nothing Phone 4a की भारत में शुरुआती कीमत लगभग ₹31,999 हो सकती है। यह कीमत इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मेमोरी वाले वेरिएंट की है।
इसके अलावा इस फोन में दो और वेरिएंट मिलेंगे, इनकी कीमत का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसमें एक वेरिएंट 8GB + 256GB और दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB मेमोरी का है।इस सीरीज के अंदर दूसरा फोन Nothing Phone 4a Pro है, जिसकी कीमत लीक के अनुसार ₹40,000 बताई जा रही है और यह इसकी शुरुआती कीमत होगी।अगर हम पिछले साल की देखें, तो नथिंग ने अपने Nothing Phone 3a स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹22,999 तय की थी, लेकिन इस सीरीज में कंपनी अपने प्रीमियम सेगमेंट को बढ़ाने का काम कर रही है।इस सीरीज को 5 मार्च को भारत और कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा और यह कंपनी फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए एक माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है।
🚨 Exclusive 🚨
Nothing Phone 4a starting price will be 🔴 ₹31,999 for the 8+128GB ✅
There are also 8+256GB and 12+256GB
This time it got :
✅ 50MP 3.5x telephoto
✅ UFS 3.1
Also,
Phone 4a Pro will start ~40K and it’ll get a very polarising design is what I have heard‼️
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) March 1, 2026
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन
डिजाइन, डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
नथिंग कंपनी दुनिया में अपनी सबसे अलग डिजाइन के लिए जानी जाती है और इस बार भी कंपनी ने इस चीज को बरकरार रखा है। लीक से मिली जानकारी के अनुसार इसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिलेगा और एक नया Vertical Glyph Bar इसमें दिया जा सकता है।

इस Glyph में 9 LED लाइट्स होंगी और ये लाइट्स पहले से 40% ज्यादा ब्राइट और नैचुरल ग्लो देंगी।इस फोन में दो कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जिनमें एक Pink रहेगा और दूसरा White कलर होगा।इस सीरीज के प्रो मॉडल में फुल ट्रांसपेरेंट बैक नहीं होगा, बल्कि कैमरा और Glyph सिस्टम एक अलग प्लेटो डिजाइन में देखने को मिल सकता है।Nothing Phone 4a में एक बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगी।
पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस सीरीज के दोनों ही फोन में लोअर मिड रेंज कैटेगरी के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Phone 4a और Phone 4a Pro दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
ये भी देखें : – Motorola Moto G77 की कीमत हुई लीक, इतने में मिल रहा है 108MP कैमरा वाला फोन
कैमरा सेटअप
इस सीरीज में दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक से मिली जानकारी के अनुसार Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम) देखने को मिलेगा।इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जाएगा।अगर हम बात करें इस कैमरा की जूम कैपेसिटी की, तो यह 70x तक ज़ूम सपोर्ट करता है।इस सीरीज के दूसरे मॉडल Nothing Phone 4a Pro में 50MP टेलीफोटो, 3.5x ऑप्टिकल जूम और 140x तक डिजिटल ज़ूम के साथ कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।इस सीरीज के दोनों ही फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
कंपनी ने बैटरी के मामले में भी किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी है। इस सीरीज में 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है और इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे कि फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा।
इन फोन से होगा मुकाबला
Nothing Phone 4a सीरीज का भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले कई स्मार्टफोन्स से मुकाबला हो सकता है, जैसे कि OnePlus Nord सीरीज, Realme 16 Pro और Redmi Note 15 Pro।
ये सभी फोन बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, दमदार कैमरा और अच्छे प्रोसेसर के साथ आते हैं, जिससे मुकाबला काफी जबरदस्त देखने को मिलेगा।
ये भी देखें : – Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

