Raid 2 box office collection : 2018 में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म Raid ने देश और दुनिया में अच्छी लोकप्रियता हासिल की थी। 2025 में फिल्म का सीक्वल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ बनी कपूर और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं और यह एक क्राइम ड्रामा है, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन रिलीज होने के बाद 19 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद इस फिल्म का बिजनेस दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
आईए जानते हैं Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कलेक्शन की, इसकी कहानी क्या है, स्टारकास्ट और इस फिल्म को कितनी रेटिंग दी गई।
Raid 2 box office collection : 12वें दिन की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले हफ्ते के पहले दिन अच्छी कमाई की थी। लेकिन अगर हम इस हफ्ते के सोमवार को देखें, तो फिल्म केवल 5 करोड़ के आसपास ही कमाने में सफल रही। भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर इस फिल्म पर देखने को मिला। युद्ध की टेंशन के चलते इस फिल्म का बिजनेस काफी कम रहा।
डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म ने पहले दो दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, लेकिन भारत-पाक युद्ध की टेंशन के चलते सिनेमाघरों में इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
Raid 2 box office collection : पिछले 12 दिनों का कलेक्शन
‘Raid 2’ ने पहले 12 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेश में भी अच्छी कमाई की है। पहले 12 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹125 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। और बॉलीवुड हंगामा की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने विदेश में 11 दिनों में ₹18.45 करोड़ का बिजनेस किया है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अभी तक ₹168 करोड़ का कलेक्शन किया है। अगर इस फिल्म का प्रदर्शन ऐसे ही रहा तो जल्दी ही यह ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
| दिन | कलेक्शन (₹ करोड़ में) |
| पहला दिन (शुक्रवार) | ₹15.25 करोड़ |
| दूसरा दिन (शनिवार) | ₹17.60 करोड़ |
| तीसरा दिन (रविवार) | ₹20.10 करोड़ |
| चौथा दिन (सोमवार) | ₹11.45 करोड़ |
| पांचवां दिन (मंगलवार) | ₹10.05 करोड़ |
| छठा दिन (बुधवार) | ₹9.25 करोड़ |
| सातवां दिन (गुरुवार) | ₹8.60 करोड़ |
| कुल (पहला हफ्ता) | ₹92.30 करोड़ |
| आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार) | ₹5.00 करोड़ |
| नौवां दिन (दूसरा शनिवार) | ₹8.25 करोड़ |
| दसवां दिन (दूसरा रविवार) | ₹11.75 करोड़ |
| ग्यारहवां दिन (दूसरा सोमवार) | ₹4.85 करोड़ |
| कुल (अब तक) | ₹125.60 करोड़ |
Raid 2 की कहानी और मुख्य कलाकार
“रेड 2” मूवी को 1 मई 2025 को रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा कलेक्शन किया है और यह दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है।

Raid 2 का मुकाबला इन फिल्मों से
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ मूवी से है। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी सिनेमाघरों में अब तक 25 दिन चल चुकी है और इस फिल्म ने लगभग ₹80 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन इस बार अक्षय कुमार की फिल्म ₹100 करोड़ भी नहीं कमा सकी है।दूसरी तरफ, सनी देओल की ‘जाट’ मूवी सिनेमाघरों में लगभग ₹118 करोड़ कमा चुकी है और इसे रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं।
वहीं अजय देवगन की फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही हुए हैं और यह ₹200 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पास पहुंच चुकी है।
Raid 2 box office collection : दर्शकों का रिस्पांस और रेटिंग
“रेड 2” का सस्पेंस और कोर्ट ड्रामा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को दूसरे हफ्ते में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया जा रहा है, जिस तरह की इसमें कहानी और ड्रामा देखने को मिल रहा है।
IMDb पर रेड 2 की औसत रेटिंग 7.3/10 दी गई है, जिससे पता चलता है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
| विवरण | जानकारी |
| फिल्म का नाम | रेड 2 (Raid 2) |
| रिलीज डेट | 1 मई 2025 |
| मुख्य कलाकार | अजय देवगन, रितेश देशमुख, बनी कपूर |
| निर्देशक | राजकुमार गुप्ता |
| बजट | ₹40–50 करोड़ |
| कुल कमाई (भारत) | ₹125.60 करोड़ (12 दिन में) |
| कुल कमाई (विदेश) | ₹18.45 करोड़ (11 दिन में) |
| कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन | ₹168 करोड़ (अब तक) |
| IMDb रेटिंग | 7.3/10 |
| दर्शकों का रिस्पांस | फुल पैसा वसूल, सस्पेंस व ड्रामा पसंद किया गया |
| प्रतिस्पर्धी फिल्में | केसरी 2 (₹80 करोड़), जाट (₹118 करोड़) |
| टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म | Book My Show, PayTM |
| पहला हफ्ता कलेक्शन | ₹92.30 करोड़ |
| 12वें दिन तक कुल कलेक्शन | ₹125.60 करोड़ |
| ₹200 करोड़ क्लब की ओर | जल्द ही पहुंचने की संभावना |
Raid 2 box office collection : रिलीज डेट और टिकट बुकिंग
“रेड 2” मूवी को 1 मई 2025 को रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा कलेक्शन किया है और यह दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। 2025 की सबसे सुपरहिट फिल्म की टिकट बुकिंग आप Book My Show पर कर सकते हैं।

Raid 2 box office collection : मूवी का बजट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट ₹40 से ₹50 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई करते हुए अपने बजट को तो पूरा किया ही, लेकिन उसके साथ यह नए रिकॉर्ड भी बना रही है। आने वाले दिनों में यह फिल्म धमाल मचाने वाली है क्योंकि इस फिल्म के टक्कर की कोई भी फिल्म नजर नहीं आ रही है।
FAQ
Q: रेड 2 मूवी की अब तक की कुल कमाई कितनी हुई है?
A. रेड 2 ने रिलीज के 12 दिनों में भारत में ₹125.60 करोड़ और विदेशों में ₹18.45 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक ₹168 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।
Q: Raid 2 मूवी की IMDb रेटिंग कितनी है?
A. IMDb पर रेड 2 की औसत रेटिंग 7.3/10 है, जिससे पता चलता है कि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है।
Q: रेड 2 फिल्म का बजट कितना था?
A. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Raid 2 फिल्म का अनुमानित बजट ₹40 से ₹50 करोड़ के बीच था।
Q: रेड 2 का मुकाबला किन फिल्मों से हुआ?
A. रेड 2 का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ जैसी फिल्मों से हुआ।
ये भी पढ़ें :-
Avatar 3 Review & Release Date India : सोमवार का दिन ‘अवतार’ की कमाई के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा
Rajasaab Review प्रभास की ‘द राजा साब’ ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड ,पहले दिन की इतनी कमाई

