Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ रियलमी का यह फोन आ रहा है

Ajay Rajput
5 Min Read

Realme 16 5G battery phone : चाइनीस फोन निर्माता कंपनी  रियलमी ने अपनी सीरीज 16 में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आज के समय जिस तरह से सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, इंटरनेट और गेमिंग के बीच फोन को दिन में कई बार चार्ज करना पड़ता है, रियलमी ने ऐसी समस्या को टारगेट करते हुए इस फोन में बड़ी बैटरी दी है। स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा , डुअल सिम 4G और डुअल 5G सिम सपोर्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। 

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

कंपनी के मुताबिक इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। 7,000mAh क्षमता वाली इस बैटरी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आएगी। उसके अलावा इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन खुद को तो जल्दी से चार्ज करेगा ही, लेकिन इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा। अगर आप भी दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं या फिर बार-बार फोन को चार्ज करने से परेशान हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Realme 16 5G battery phone
Realme 16 5G battery phone

डिस्प्ले, डिजाइन और कलर ऑप्शन

इसमें 6.57-इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2372 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का पिक्सल डेंसिटी 397 PPI है, जिससे स्क्रीन पर टेक्स्ट और इमेज काफी शार्प दिखाई देती हैं। अक्सर हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन ज्यादा बैटरी का उपयोग करती है, लेकिन बैटरी बड़ी होने के कारण इस पर कोई ज्यादा असर नहीं होगा। इस फोन का डिजाइन काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई 8.10mm और वजन 183 ग्राम है। इसमें Black Cloud और White Swan कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

ये भी देखें  : – Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

अगर हम इसके प्रोसेसर की बात करें तो अलग-अलग सोर्सेस से जानकारी निकलकर आ रही है। एक सोर्स के मुताबिक इसमें MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जबकि वियतनाम में लॉन्च हुए फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।

रैम और स्टोरेज

इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके पहले वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है। फोन में फोटो और वीडियो को स्टोर करने के लिए 256GB इंटरनल स्टोरेज मेमोरी दी गई है।

Realme 16 5G battery phone

बैटरी और कैमरा सेटअप दोनों दमदार

बैटरी के साथ-साथ इसमें जबरदस्त कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। फीचर्स के मामले में भी कैमरा दमदार है, क्योंकि इसमें पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक, डुअल-व्यू वीडियो और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी मिरर फीचर भी बताया गया है, जिसका इस्तेमाल करके पीछे वाले कैमरे से सेल्फी ली जा सकती है।

ये भी देखें  : –  Samsung Galaxy F70 Series भारत में 2 फरवरी को होगी पेश कैमरा-फोकस्ड फोन, कीमत ₹10,000 से कम में

कनेक्टिविटी फीचर्स

अगर हम इसके कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi, GPS, Bluetooth और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन डुअल सिम 4G और डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे इंटरनेट की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी भी मिलती है और बड़ी बैटरी का भरोसा भी मिलता है।

Realme 16 5G की कीमत

फिलहाल इसे वियतनाम की मार्केट में लॉन्च किया गया है और भारत में लॉन्च होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वियतनाम में 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹40,000 है और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹44,000 है।

ये भी देखें  : – OnePlus Turbo 6 Series Launch Date: 9000mAh बैटरी के साथ आ रही OnePlus Turbo 6 Series, चार्जिंग की टेंशन खत्म

Share This Article