Realme P4x 5G Features and Specifications : फोन निर्माता कंपनी रियलमी Realme P4 और Realme P4 Pro के बाद इस सीरीज में एक और नए फोन को जोड़ दिया है। रियलमी ने इस सीरीज को बढ़ाते हुए इसमें 7000mAh बड़ी बैटरी वाले Realme P4x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में बड़ी बैटरी तो है ही, इसके साथ ही इसमें बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। कम बजट में इस 5G फोन को लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपए तय की गई है। आर्टिकल में हम जानेंगे इसमें कौन-कौन से बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
Realme P4x 5G का डिजाइन और डिस्प्ले
Realme P4x 5G का डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसमें 6.72 इंच का FHD LCD डिस्प्ले दिया गया है और यह 144Hz (Ultra Smooth Refresh Rate) रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है। इसकी डिस्प्ले में 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। ज्यादा ब्राइटनेस होने की वजह से इस फोन को धूप में देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। फोन की डिस्प्ले पर (गीले हाथ से) टच करने पर भी स्मूथ रिस्पांस देखने को मिलेगा।
इसमें तीन रंग विकल्प Matte Silver, Lake Green, Elegant Pink दिए गए हैं और यह तीनों रंगों में फोन काफी प्रीमियम लगता है।
Realme P4x 5G का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो एक हाई क्लैरिटी AI फीचर वाला कैमरा है। यह कैमरा 4K@30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा इसमें Night Optimization और AI Ultra Clarity Mode भी मिलेगा।
इस कैमरा में AI Eraser, AI Remove Reflections, AI Landscape 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme P4x 5G प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme P4x 5G में नया MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G Chipset है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन और तेज चिपसेट माना जा रहा है। इस चिपसेट की मदद से फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस 50% तक बूस्ट होगी और इस फोन में मल्टी-टास्किंग करना भी आसान होगा।
Realme P4x 5G Features and Specifications
Realme P4x 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G Chipset के साथ मार्केट में लाया गया है, जो 2.6GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसके अलावा यह गेमिंग यूजर के लिए एक बेहतरीन बजट वाला फोन बन जाता है, क्योंकि इसमें 90FPS Lag-Free गेमिंग सपोर्ट पहली बार इस सेगमेंट में दिया जा रहा है।
फोन में गेम खेलते हुए सबसे बड़ी समस्या हीटिंग की आती है, जिसको हैंडल करने के लिए रियलमी ने अपने इस फोन में 5300mm² VC FrostCore कूलिंग सिस्टम दिया है। इसकी मदद से फोन को लंबे समय तक गर्म होने से बचाया जा सकता है। यह सिस्टम फोन के CPU को 20 डिग्री सेल्सियस तक कूल कर सकता है।
इसके अलावा इस फोन में GT Boost Mode और Realme Ultimate Game Mode भी दिया गया है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड है और इसमें कई सारे उपयोगी AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI Text Scanner, AI Recording Summary, Circle to Search (Smart Loop), New Icon Design, Depth Wallpaper Effect, New Notification +Quick Settings Layout — यह सब फीचर्स फोन को मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन टेबल
|
फीचर |
डिटेल्स |
| डिस्प्ले |
6.72″ FHD, 144Hz |
|
ब्राइटनेस |
1000 Nits पीक ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर |
Dimensity 7400 Ultra 5G |
|
रैम/स्टोरेज |
6+128GB, 8+128GB, 8+256GB |
| रियर कैमरा |
50MP (4K@30fps) |
|
फ्रंट कैमरा |
8MP |
| बैटरी |
7000mAh |
|
चार्जिंग |
45W Fast Charging |
| गेमिंग |
90FPS सपोर्ट + GT Boost |
|
कूलिंग |
5300mm² VC FrostCore |
| सॉफ्टवेयर |
Android 15 |
|
मोटाई/वजन |
8.39mm slim , 208g |
| कलर |
Matte Silver, Pink, Lake Green |
|
कीमत |
₹15,499 से शुरू |
| सेल डेट |
10 दिसंबर |
Realme P4x 5G की 7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
अगर हम बात करें इसकी बैटरी की, तो इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट के दूसरे फोन में देखने को नहीं मिलती। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह 8.39mm slim और 208g वजन के साथ आती है।

इस फोन को चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को सिर्फ 5.5 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे की इंस्टाग्राम स्क्रोलिंग आसानी से की जा सकती है।
इस बैटरी में 4-लेयर बैटरी प्रोटेक्शन दी गई है, जो heat, current, voltage, burn से फोन को प्रोटेक्ट करती है।
Realme P4x 5G भारत में लॉन्च और कीमत
Realme P4x 5G भारत में लॉन्च हो चुका है और इसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपए है।
इस मॉडल में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मेमोरी मिलती है।
इसके दूसरे मॉडल 8GB RAM + 128GB की कीमत 16,999 रुपए है और इसके टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB की कीमत 17,999 रुपए है।
इस फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू हो रही है और यह तीन रंगों Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green में उपलब्ध होगा।
|
वेरिएंट |
कीमत |
|
6GB RAM + 128GB Storage |
₹15,499 |
|
8GB RAM + 128GB Storage |
₹16,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage |
₹17,999 |

Realme P4x 5G की मेमोरी (RAM or Storage)
अगर हम बात करें इसकी मेमोरी कि तो इस फोन को तीन वेरिएंट्स के अंदर लॉन्च किया गया है इसके पहले वेरिएंट में 6GB RAM+128GB स्टोरेज मेमोरी मिलती है जबकि इसके दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM+128GB मेमोरी और टॉप मॉडल में 8GB RAM+256GB मेमोरी दी गई है ।
Realme P4x 5G (FAQs )
Q. Realme P4x 5G की कीमत कितनी है?
A. Realme P4x 5G की शुरुआती कीमत ₹15,499 (6GB+128GB) है।
8GB+128GB की कीमत ₹16,999 और 8GB+256GB की कीमत ₹17,999 है।
Q. क्या Realme P4x 5G में 7000mAh बैटरी मिलती है?
A. हाँ, इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 4-लेयर प्रोटेक्शन मिलता है।5.5 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे Instagram स्क्रोलिंग कीजा सकती है ।
Q. Realme P4x 5G का डिस्प्ले कैसा है?
A. Realme P4x 5G फोन में 6.72-inch FHD LCD, 144Hz Ultra Smooth Refresh Rate और 1000 Nits Peak Brightness मिलता है।
Q. Realme P4x 5G में कौन सा प्रोसेसर है?
A. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G Chipset है,
जो 2.6GHz पर काम करता है।
Q. क्या Realme P4x 5G fast charging support करता है?
A. हाँ, फोन 45W Fast Charging सपोर्ट करता है।
Q. Realme P4x 5G का कैमरा कैसा है?
A. फोन में 50MP AI कैमरा (4K@30fps) और
8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। AI Eraser, Remove Reflections और Night Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Q. क्या Realme P4x 5G भारत में उपलब्ध है?
A. Realme P4x 5G भारत में उपलब्ध है ।इसकी सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी।यह तीन कलर विकल्प में उपलब्ध होगा Matte Silver, Elegant Pink, Lake Green।
यह भी देखें:-
Realme C85 5G Hidden Features : इस बार बैटरी ही नहीं, फीचर्स में छुपा है असली गेम !

