TVS Ronin Agonda 2025 model : शानदार कलर, नया अपडेटेड डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स,लुक देखकर हैरान रह जाओगे! !

Ajay Rajput
7 Min Read

TVS Ronin Agonda 2025 model : भारत की दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी नई मॉडर्न रेट्रो बाइक TVS Ronin का नया लिमिटेड एडिशन TVS Ronin Agonda भारत में लॉन्च किया है। सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत 1.31 लाख रुपए है जो कि इसके बेस वेरिएंट्स के काफी करीब है। इस मॉडल में कंपनी ने इसके लुक्स और डिजाइन में काफी बदलाव किए हैं, और यह रॉयल एनफील्ड की हंटर जैसी बाइक्स को टक्कर दे सकती है।

इस बाइक का ग्लॉसी व्हाइट लुक, अगोंडा बीच से प्रेरित थीम और ब्लैक्ड-आउट कॉम्बिनेशन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसका डिजाइन उन बाइकर्स के लिए है जिन्हें स्टाइलिश, प्रीमियम और यूनिक अपील करने वाली बाइक चाहिए। इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि इस एडिशन में कौन-कौन से नए फीचर्स, इंजन परफॉर्मेंस, सस्पेंशन और सभी वेरिएंट की कीमत कितनी रहेगी।

डिजाइन में दिखेगी गोवा की झलक

TVS Ronin Agonda के डिजाइन की बात करें तो यह एक कस्टम स्कीम से प्रेरित है। इस डिजाइन में साउथ गोवा की फेमस अगोंडा बीच की झलक देखने को मिलती है, जो देश और दुनिया में साफ किनारों, शांत माहौल और खूबसूरत सफेद रेत के लिए जाना जाता है।

बाइक में आगे की तरफ ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक दिया गया है और इसके हेडलैंप काउल को भी सफेद रंग में फिनिश किया गया है। इसकी फ्यूल टैंक पर “AGONDA” बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है जो इसे यूनिक लुक देता है। इसके अलावा इसके बाकी बॉडी पार्ट्स को ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन इस बाइक को एक अलग ही पहचान देता है। इस नए एडिशन में इस बाइक का डिजाइन काफी प्रीमियम दिखाई दे रहा है।

 

TVS Ronin Agonda Variant फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Ronin हमेशा फीचर्स के मामले में टॉप क्लास रही है और इस एडिशन में भी वही फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें डिजिटल राउंड स्पीडोमीटर, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और TVS SmartXonnect App सपोर्ट देखने को मिलता है।

इसके अलावा इसमें कॉल और मैसेज अलर्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट, वॉइस असिस्ट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर और साइलेंट स्टार्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसका GTT फीचर ज्यादा ट्रैफिक में बिना एक्सिलरेटर दिए बाइक को आगे बढ़ने में मदद करता है।

ब्रेकिंग में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही पुराने प्रीमियम सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक के फ्रंट सस्पेंशन में 41mm USD फोर्क दिया गया है और पीछे की तरफ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में 300mm की डिस्क और रियर में 240mm की डिस्क दी गई है। इसके अलावा इसमें डुअल चैनल ABS दिया गया है। इस ABS में रेन और अर्बन मोड दिए गए हैं, जो रोड की स्थिति के अनुसार ज्यादा कंट्रोल प्रदान करते हैं।

फीचर

विवरण

इंजन

225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व
पावर

20.4 PS

टॉर्क

19.93 Nm
गियरबॉक्स

5-स्पीड, स्लिपर & असिस्ट क्लच

सस्पेंशन

फ्रंट USD फोर्क, रियर मोनोशॉक
ब्रेक्स

फ्रंट 300mm डिस्क, रियर 240mm डिस्क

माइलेज

35–40 km/l (अनुमानित)

स्मार्ट फीचर्स

Bluetooth, SmartXonnect,

Navigation, Call/SMS Alerts

कीमत

₹1,30,990 (एक्स-शोरूम)

TVS Ronin Agonda Variant का इंजन और परफॉर्मेंस

अगर बात करें इसके इंजन की तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी Agonda Edition में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव लेकर आई है। इसके इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स में कोई अपडेट नहीं है। इसमें 225.9cc सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन दिया गया है जो 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm टॉर्क जनरेट करता है, और इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

TVS Ronin Agonda 2025 model
TVS Ronin Agonda 2025

TVS Ronin Agonda 2025 model Mileage

इस बाइक की माइलेज सिटी में 35–38 km/l और हाईवे पर 40+ km/l तक मिल जाती है।

TVS Ronin Agonda Variant Price – कितनी है कीमत?

TVS Ronin Agonda Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,30,990 है। Ronin Agonda एडिशन बेस मॉडल से सिर्फ ₹5,000–₹6,000 ही महंगा है, इसलिए यह एक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट बन जाता है।इसके अलावा अन्य वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:

वेरिएंट

कीमत

Lightning Black

₹1,25,690

Magma Red

₹1,27,990

Agonda Edition (New)

₹1,30,990
Glacier Silver

₹1,48,040

Charcoal Ember

₹1,49,340

Nimbus Grey

₹1,60,140

Midnight Blue

₹1,60,140

TVS Ronin Agonda किसके लिए बेस्ट है?

यह बाइक खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जिन्हें ऑफिस और वीकेंड राइडिंग के लिए एक स्मूथ, अफोर्डेबल, आरामदायक सीट और फीचर्स वाली बाइक चाहिए।

नए राइडर्स के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह हल्की और आसानी से कंट्रोल होने वाली बाइक है। इसका 225cc इंजन लंबी राइड में अच्छा परफॉर्मेंस देता है, इसलिए लॉन्ग राइड के लिए भी यह बढ़िया विकल्प है।

FAQs

Q. TVS Ronin Agonda Variant क्या है?
A: यह एक लिमिटेड एडिशन थीम पर आधारित नया स्पेशल वेरिएंट है। यह कस्टम स्कीम से प्रेरित है और इसके डिजाइन में साउथ गोवा की फेमस अगोंडा बीच की झलक देखने को मिलती है।

Q. TVS Ronin Agonda Variant की कीमत कितनी है?
A: TVS Ronin Agonda Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1,30,990 रुपए है।

Q. क्या TVS Ronin Agonda Variant में इंजन नया है?
Ans: इसमें 225.9cc सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन है जो 20.4 PS पावर और 19.93 Nm टॉर्क देता है।

Q. TVS Ronin Agonda Variant कौन-से रंग में आता है?
A: TVS Ronin Agonda Edition में ग्लॉसी व्हाइट–ब्लैक डुअल-टोन थीम के साथ रेड और ब्लू पिनस्ट्राइप्स का यूनिक कलर विकल्प मिलता है।

Q. TVS Ronin Agonda Variant की Mileage कितनी है?
A: सिटी में 35–38 km/l और हाईवे पर 40+ km/l तक माइलेज दे देती है।

Q. क्या TVS Ronin Agonda Variant टूरिंग के लिए अच्छा है?
A: हाँ, यह बाइक काफी कंफर्टेबल और अच्छा परफॉर्मेंस देने वाली है।

यह भी देखें:-

Maruti Electric Vitara Price 2025 : मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च

Kia Carens Clavis India : दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई किआ की नई 7 सीटर MPV, किया ने शुरू की इस दमदार कार की बुकिंग

Share This Article