कावासाकी ने अपनी मिड-साइज एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को भारत में लॉन्च कर दिया है।
2026 मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट इसका E20 फ्यूल कम्पैटिबल इंजन है, जो 20% एथेनॉल मिले पेट्रोल से चल सकता है ।
इस बाइक में पहले की तरह ही 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसमें कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
यह इंजन 67 bhp की पावर और 61 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
2026 Kawasaki Versys 650 में अब Metallic Graphite Gray और Metallic Spark Black जैसे नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
यह बाइक रोड-बायस्ड एडवेंचर टूरर है, जिसे खासतौर पर लंबी दूरी की राइड और हाईवे टूरिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
अपराइट राइडिंग पोजीशन और आरामदायक सीट की वजह से लंबी यात्रा में राइडर को कम थकान महसूस होती है।
सस्पेंशन की बात करें तो इसमें फ्रंट में 150mm और रियर में 145mm का लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।
2026 Versys 650 में 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और इकोनॉमिक राइडिंग इंडिकेटर दिए गए हैं।
बाइक में 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ABS और Kawasaki Traction Control (KTRC) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
भारत में 2026 Kawasaki Versys 650 की कीमत ₹8.63 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसके पुराने मॉडल से ₹15,000 ज्यादा है।
Read Full Article