KTM नेमें अपनी पॉपुलर स्ट्रीट बाइक 160 Duke का नया TFT वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, इसमें अब प्रीमियम 5-इंच कलर डिस्प्ले दिया गया है।

TFT डिस्प्ले में Bluetooth कनेक्टिविटी कहां फीचर  दिया गया है, इससे राइडर अपने  स्मार्टफोन को KTM Connect ऐप को इस्तेमाल करके बाइक से कनेक्ट कर सकता है।

स्मार्टफोन कनेक्ट होने के बाद राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

इन सभी फीचर्स को बाइक के लेफ्ट-साइड हैंडलबार स्विचगियर से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे राइड ज्यादा सेफ बनती है।

डिज़ाइन की बात करें तो KTM 160 Duke का लुक काफी हद तक बड़े 200 Duke से इंस्पायर्ड है।

KTM 160 Duke में 164.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 18.7bhp की पावर और 15.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें assist और slipper clutch दिया गया है जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है।

सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm WP USD फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक मिलता है।

नया TFT वेरिएंट ₹1.79 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से ₹7,991 ज्यादा महंगा है।