Motorola ने भारत में लंबे समय बाद अपना प्रीमियम फ्लैगशिप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Motorola Signature रखा गया है। 

भारत में आज हुआ लॉन्च Motorola Signature को भारत में 23 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया है।

फोन में 6.8-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है। 

इस डिस्प्ले में 6,200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चारों कैमरे 50 मेगापिक्सल के दिए गए हैं।

फोन के पीछे 50MP प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है।

फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे चार्जिंग की टेंशन कम होती है।

Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो टॉप लेवल परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है और कंपनी 7 साल OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।

Motorola Signature स्लिम, हल्के और प्रीमियम डिजाइन के साथ Pantone Carbon और Martini Olive कलर ऑप्शन में आता है।

इस दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है और इसकी सेल 30 जनवरी 2026 से शुरू होगी और यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा।