ओप्पो ने भारतीय मार्केट में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OPPO A6 5G लॉन्च कर दिया है।

यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो बजट में लंबी बैटरी और 5G फोन चाहते हैं। 

इस फोन में 7000mAh की बड़ी और पावरफुल बैटरी दी गई है। 

बजट सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरीकम ही देखने को मिलती है जो पूरे दिन आराम से चलती है। 

फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है।  

OPPO A6 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल पिक्सल है । 

डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट 240Hz टच सैंपलिंग रेटऔर 1125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek  Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

इसकी कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा 2MP मोनोक्रोम कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C साइड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक मिलता है।

इसकी कीमत ₹17,999 से शुरू हो रही है और लॉन्च ऑफर , No-Cost EMI जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।