ओप्पो ने भारत में अपना एक और नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

Oppo A6 Pro 5G India 

यह फोन उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ ,फास्ट चार्जिंग और दमदार दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

Oppo A6 Pro 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी  और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले  दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। 

फोटोग्राफी के लिए Oppo A6 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है 50 MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिलता है ।

इस कैमरा सेटअप में AI फीचर्स दिए गए हैं, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर होती है। 

फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी के लिए अलग से मोड दिया गया है। 

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है और Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। 

गेमिंग के समय फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें SuperCool VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है

भारत में Oppo A6 Pro 5G की कीमत ₹21,999 से शुरू होती है और लॉन्च ऑफर्स में डिस्काउंट भी मिल रहा है