ओप्पो की Reno सीरीज में लॉन्च हो रहा पहला Mini फोन,जो छोटे साइज में प्रीमियम फीचर्स देगा। 

Reno 15 Pro Mini का सबसे खास फीचर इसका कैमरा सेटअप है 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड, 50MP टेलीफोटो और 50MP फ्रंट कैमरा।

यह फोन प्रो-लेवल फोटो और वीडियो क्वालिटी देने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत लीक हो चुकी है,भारत में Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत 60,000 रुपये से कम हो सकती है।   

इस फोन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर इसे एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा।  

लॉन्च के समय इस फोन पर बैंक ऑफर और डिस्काउंट भी मिल सकते हैं।इससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।

इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।  

इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और  6,200mAh की बैटरी मिल सकती है,साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट  मिलेगा। 

यह फोन Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue कलर ऑप्शन में आ सकता है।  

Oppo Reno 15 Pro Mini जनवरी की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।