2025 Tvs Apache RR 310 दमदार फीचर्स और रेसिंग लुक वाली स्पोर्ट्स बाइक - Samachar Dose 2025 Tvs Apache RR 310 दमदार फीचर्स और रेसिंग लुक वाली स्पोर्ट्स बाइक - Samachar Dose

2025 Tvs Apache RR 310 दमदार फीचर्स और रेसिंग लुक वाली स्पोर्ट्स बाइक

Ajay Rajput
5 Min Read

2025 Tvs Apache RR 310 भारतीय बाजार में टीवीएस की प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक में आती है। यह बाइक अपने एग्रेसिव डिजाइन, फुली-फेयर्ड बॉडी और रेसिंग DNA के लिए काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने इसे 2025 मॉडल में नए अपडेट्स के साथ मार्केट में उतारा था, जिसे लोग 2026 में भी काफी पसंद कर रहे हैं। बाइक का स्पोर्टी डिजाइन और एयरोडायनेमिक बॉडी इसे सड़क पर सबसे अलग बनाते हैं।

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

इसमें चार राइडिंग मोड्स ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन दिए गए हैं, जिससे बाइक अलग-अलग स्थिति में बेहतर परफॉर्मेंस दे सके। इस नई RR 310 में लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल के साथ सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स ऐड किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कॉर्निंग ABS, कॉर्निंग ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर कंट्रोल, रियर लिफ्ट-ऑफ कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसकी आगे फ्रंट में 5 इंच TFT कंसोल दिया गया है, जो कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस बाइक के स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मैसेज अलर्ट, कॉल अलर्ट और टर्न बाय टर्न नेविगेशन फीचर्स देखने को मिलेंगे।

पावरफुल और स्मूथ इंजन

इस बाइक में 312.2 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल हुआ है। यह एक पावरफुल इंजन है, जो 37.48 Bhp की पावर और 29 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ बाइक रेस ट्रैक के साथ-साथ शहर और गांव की सड़कों पर राइडर को अच्छा राइडिंग अनुभव देती है। इस BS6 इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसका क्विकशिफ्टर परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है, जिससे इसकी रेसिंग परफॉर्मेंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाती है।

2025 Tvs Apache RR 310

सेफ्टी और सुरक्षा फीचर्स

अगर हम बात करें इसके सिक्योरिटी फीचर्स की, तो इसमें सेफ्टी और सुरक्षा के लिए कंपनी ने एडवांस फीचर देने का काम किया है, जैसे कॉर्निंग ABS, कॉर्निंग क्रूज कंट्रोल, कॉर्निंग ट्रैक्शन कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल। सबसे पहले बात करें लॉन्च कंट्रोल की, तो यह फीचर राइडर को ट्रैफिक से निकलने के बाद तेजी से स्पीड पकड़ने में मदद करता है। कॉर्निंग ABS फीचर मोड़ों पर ब्रेक लगाने के दौरान बेहतर नियंत्रण प्रदान करने में मददगार है। 8-स्पोक अलॉय व्हील्स बाइक के वजन को कम करके बेहतर हैंडलिंग बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस बाइक में स्टंट करने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए व्हीली कंट्रोल और रियर लिफ्ट-ऑफ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में किस बाइक से है मुकाबला?

इस बाइक का सीधा मुकाबला R15S और कावासाकी निंजा 300 से है। इसके अलावा BMW G 310 RR, Duke 390 और RC 390 जैसी बाइक से भी इसका मुकाबला माना जाता है।

Tvs Apache RR 310 की कीमत

2025 Tvs Apache RR 310 की कीमत भारत में 2.77 लाख रुपए से शुरू होकर 2.99 लाख रुपए तक है। इसके वेरिएंट की अलग-अलग कीमत है, 

2025 Tvs Apache RR 310

वेरिएंट

कीमत (रुपये में)
Red (बिना क्विकशिफ्टर)

₹2,77,999

Red (क्विकशिफ्टर के साथ)

₹2,94,999
Bomber Grey

₹2,99,999

2025 Tvs Apache RR 310 में रंग का विकल्प

इस बाइक में सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका, रेसिंग रेड, बॉम्बर ग्रे और ब्लैक शैंपेन गोल्ड लिवरी जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

FAQ

Q. 2025 TVS Apache RR 310 की भारत में कीमत कितनी है?

A. 2025 TVS Apache RR 310 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹2.77 लाख से शुरू होती है।

Q. इस बाइक के राइडिंग मोड कौन-कौन से हैं?

A. इस बाइक में चार राइडिंग मोड मिलते हैं – ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन।

Q. 2025 TVS Apache RR 310 का इंजन कितना पावरफुल है?

A. इसमें 312.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 37.48 Bhp की पावर और 29 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Q. क्या इस बाइक में एडवांस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर मिलता है?

A.  हां, इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मैसेज अलर्ट, कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

Share This Article
Exit mobile version