Tata Sierra EV Launch Confirmed 2026 : 500Km रेंज और AWD के साथ आएगी Tata Sierra EV! लॉन्च डेट हुई कन्फर्म - Samachar Dose Tata Sierra EV Launch Confirmed 2026 : 500Km रेंज और AWD के साथ आएगी Tata Sierra EV! लॉन्च डेट हुई कन्फर्म - Samachar Dose

Tata Sierra EV Launch Confirmed 2026 : 500Km रेंज और AWD के साथ आएगी Tata Sierra EV! लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Ajay Rajput
5 Min Read

Tata Sierra EV Launch Confirmed 2026 : टाटा मोटर्स ने जल्दी ही भारत में नई इलेक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्च करने की डेट कन्फर्म की है। Tata Sierra EV जुलाई से लेकर सितंबर 2026 के बीच भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी को Curvv EV के ऊपर और Harrier EV के नीचे वाले सेगमेंट में पोजीशन किया जाएगा। इस गाड़ी को Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें Harrier EV के कई जरूरी कॉम्पोनेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Tata Sierra EV में मिल सकती है 500Km से ज्यादा रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी में दो बैटरी ऑप्शन दिए जा सकते हैं। पहला 55 kWh बैटरी पैक होगा, जिसे Curvv EV से लिया जा सकता है। वहीं दूसरा बड़ा 65 kWh बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में 75 kWh बैटरी पैक का भी जिक्र किया गया है। कंपनी की तरफ से अभी किसी भी बैटरी की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में DC चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे गाड़ी 20 से 80% सिर्फ 25 मिनट में चार्ज हो सकती है।

RWD और AWD दोनों ऑप्शन

इस गाड़ी में सिंगल मोटर रियर व्हील ड्राइव और ड्यूल मोटर ऑल व्हील ड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन मिलने की उम्मीद है। गाड़ी के हाई वेरिएंट्स में ड्यूल मोटर सेटअप दिया जा सकता है, जिससे गाड़ी बेहतर परफॉर्मेंस देगी। इसके अलावा AWD सेटअप लंबी दूरी और अलग-अलग रोड कंडीशन में ज्यादा अच्छा ड्राइविंग अनुभव देगा।

डिजाइन होगा रेट्रो और मॉडर्न

अगर हम बात करें इसके डिजाइन की, तो इसमें क्लासिक Sierra डिजाइन के साथ मॉडर्न टच देकर मार्केट में पेश किया जा सकता है। गाड़ी में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्मूद बंपर, EV-स्पेसिफिक डिजाइन एलिमेंट्स और कनेक्टेड LED हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा कनेक्टेड टेललाइट्स, ब्लैक्ड-आउट A और C पिलर्स और आइकॉनिक रैपअराउंड रियर ग्लास इसके डिजाइन को बाकी गाड़ियों से खास बनाते हैं। इससे पहले लॉन्च हुए ICE वर्जन से EV में कुछ अलग स्टाइलिंग अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

केबिन में मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

टाटा मोटर्स इस गाड़ी में प्रीमियम इंटीरियर दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट देखने को मिल सकता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिया जा सकता है।

इसके अलावा फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra EV में पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, एम्बियंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, JBL का 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और बिना तार वाले एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स में मिलेगा ADAS

टाटा पैसेंजर व्हीकल्स सेफ्टी के लिए जानी जाती है। इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा SUV में 6 एयरबैग्स, ESP और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। टॉप वेरिएंट्स में पावर्ड फ्रंट सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Tata Sierra EV Launch Confirmed 2026

संभावित कीमत

अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। यह एक अनुमानित कीमत है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

SUVs को मिलेगी टक्कर?

भारत में पहले से मौजूद हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सईवी 9ई, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी और मारुति सुजुकी ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी को Tata Sierra EV कड़ी टक्कर दे सकती है।

ये भी देखें  : –

Share This Article
Exit mobile version