iQOO Z11 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी ? 9020mAh Battery ने लॉन्च से पहले मचाई हलचल - Samachar Dose iQOO Z11 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी ? 9020mAh Battery ने लॉन्च से पहले मचाई हलचल - Samachar Dose

iQOO Z11 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी ? 9020mAh Battery ने लॉन्च से पहले मचाई हलचल

Ajay Rajput
5 Min Read

iQOO Z11 : स्मार्टफोन मार्केट में आज सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं बल्कि बैटरी भी एक बड़ा फैक्टर बन चुकी है। आज लोग ऐसा फोन चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज ना करना पड़े। इसी बीच iQOO कंपनी का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है और इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे भारत में जून 2026 को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत ₹30000 से कम रखी जा सकती है।

9020mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें 9020mAh “Blue Ocean” बैटरी मानी जा रही है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अब तक किसी iQOO स्मार्टफोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इससे पहले ज्यादातर फोन में 5000mAh कैपेसिटी की बैटरी ही दी जाती थी लेकिन इस बार कंपनी ने इसे 2 गुना क्षमता वाली बैटरी दी है। इसके अलावा 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

 iQOO Z11

गेमिंग यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन

बड़ी बैटरी का सबसे ज्यादा फायदा उन यूजर्स को होगा जो लंबे समय तक गेमिंग करते हैं या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग ज्यादा करते हैं। इसके अलावा ट्रैवलिंग के दौरान और लंबे समय तक सोशल मीडिया मल्टीटास्किंग के लिए यह बैटरी काफी उपयोगी होगी।

₹30,000 से कम हो सकती है कीमत

टिप्स के अनुसार,  फोन की कीमत भारत में ₹30000 से कम हो सकती है। अगर कंपनी ऐसा करती है तो यह बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला दे सकता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

अगर हम इसकी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। इतना हाई रिफ्रेश रेट इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। ज्यादा रिफ्रेश रेट होने की वजह से फोन गेमिंग और स्क्रोलिंग दोनों में यूजर को स्मूथ एक्सपीरियंस देगा। डिजाइन की बात करें तो इसके डिजाइन में प्लास्टिक मिडल फ्रेम भी देखने को मिल सकता है। फोन की मोटाई लगभग 8.25mm से 8.3mm तक है। वहीं वजन लगभग 213 ग्राम से 216 ग्राम तक है।

iQOO Z11

बैटरी और गेमिंग का कंबीनेशन

बड़ी बैटरी होने के साथ-साथ इसमें गेमिंग के बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 7K Ice Dome VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद जताई गई है।

मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

कंपनी ने इस फोन को पहले चीन में लॉन्च किया है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत में आने वाले मॉडल में अलग प्रोसेसर दिया जा रहा है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की जानकारी आ रही है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है।

कैमरा सेटअप

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा रहेगा और दूसरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आ सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का या फिर 32 मेगापिक्सल का हो सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, USB Type-C जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें :-

Share This Article
Exit mobile version