Redmi Turbo 5 Specifications : रेडमी भारत में अपने नए स्मार्टफोन को मिडरेंज सेगमेंट में जल्दी ही लॉन्च करने वाला है। इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से दी गई है। कंपनी ने इसके लिए अमेजॉन पर अलग से माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन को भारत में जून 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। Redmi India ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Redmi Turbo 5 को टीज करते हुए बताया कि यह फोन “Always Fast” एक्सपीरियंस के साथ आने वाला है।
डिजाइन कैसा होगा?
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा कटआउट दिए गए हैं। फोन का बैक पैनल मैट फिनिश के साथ आएगा और फिलहाल ब्लैक कलर ऑप्शन में ही यह सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च होने के बाद इस फोन को और कलर ऑप्शन में भी देखा जा सकता है।
डिस्प्ले
इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जिससे कि स्क्रोलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो सकती है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले में कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जैसे 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, 3840Hz PWM डिमिंग और 480Hz टच रिस्पॉन्स।
दमदार परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
अगर हम इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडिया टेक Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर आधारित बताया जाता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3.0 पर रन कर सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसके दूसरे वेरिएंट में 16GB + 512GB स्टोरेज दी जाएगी।
7560mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी बड़ी बैटरी भी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें 7560mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इस रिवर्स चार्जिंग से दूसरे डिवाइसेज को इस फोन के जरिए चार्ज किया जा सकेगा। कुछ लीक रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फोन को फुल चार्ज करने में 40 मिनट ही लगेंगे।

कैमरा सेटअप
फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसके कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में बेहतर क्वालिटी मिल सकती है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट के साथ आ सकता है।
बिल्ड क्वालिटी और प्रोटेक्शन भी हो सकती है शानदार
इस फोन की बिल्ड क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है क्योंकि इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक दिया जा सकता है। रेडमी का आने वाला यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आ सकता है, जिससे इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे बेहतरीन फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
अगर हम कीमत की बात करें तो इसके लिए अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने निकल कर आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसके पहले वेरिएंट 12GB + 256GB की कीमत लगभग ₹27,999 रखी जा सकती है और इसके दूसरे वेरिएंट 16GB + 512GB की कीमत लगभग ₹36,999 हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इसकी कीमत ₹28,000 से ₹35,000 के बीच कंपनी तय कर सकती है। लेकिन अभी कंपनी की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल तौर पर घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें :-
