Vivo Y6 5G 7200mAh Battery : वीवो ने अपनी Y सीरीज को बढ़ाते हुए एक नए Vivo Y6 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने इस फोन को मिड रेंज सेगमेंट कैटेगरी में उतारा है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिस से यूजर को बार-बार चार्जिंग करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं।
Vivo Y6 5G 7200mAh Battery स्मार्टफोन लॉन्च
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें दी गई 7200mAh ब्लू ओसियन बैटरी है। इस समय ज्यादातर स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन वीवो अपने इस स्मार्टफोन में एक बड़ी बैटरी ऑफर कर रही है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर लगभग 15.5 घंटे तक नेविगेशन और करीब 39.1 घंटे तक कॉलिंग टाइम दे सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ Vivo ने इसमें 44W Fast Charging सपोर्ट भी दिया है। फोन की बैटरी खत्म होने के बाद जल्दी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ओटीजी रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है, जिस की मदद से इस फोन से दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है।

ये भी देखें : – Motorola Edge 70 Pro launched : 6500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे से मचाएगा धमाल!
डिस्प्ले फीचर्स
अगर हम इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन की डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है, जिससे कि यूजर को आउटडोर यूज़ में भी स्क्रीन को देखने में आसानी होगी। यूजर की आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर्स भी दिए गए हैं।

Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। इस प्रोसेसर से फोन की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन देखने को मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ओरिजनOS 6 पर चलता है और इसमें 12 जीबी रैम और 256GB तक स्टोरेज मेमोरी दी गई है।
कैमरा सेटअप
अगर हम इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, लाइव फोटो और स्लो मोशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह कैमरा नॉर्मल फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाला है, जबकि इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया गया है।

ये भी देखें : – Vivo Y600 Pro 5G : 10,000mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे बड़ा बैटरी स्मार्टफोन
मजबूत बिल्ड क्वालिटी
इस फोन की बैटरी बैकअप तो लंबे समय तक मिलेगा ही, लेकिन उसके साथ फोन की बिल्ड क्वालिटी मजबूत होने के कारण यह भी लंबे समय तक चल सकता है। इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से बचाती है। इसके अलावा इसमें SGS 5-Star Drop और Shock Resistance Certification भी दिया गया है। इन सर्टिफिकेशन से भी फोन की मजबूत बिल्ड क्वालिटी का पता चलता है।
Vivo Y6 5G Price
Vivo Y6 5G को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इन तीनों ही वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है। इसके पहले वेरिएंट (8GB RAM + 128GB) स्टोरेज मेमोरी वाले मॉडल की कीमत चीन की करेंसी में CNY 1,799 (लगभग ₹24,000 भारत में) है। दूसरे वेरिएंट (8GB RAM + 256GB) स्टोरेज मेमोरी वाले मॉडल की कीमत चीन की करेंसी में CNY 1,999 (लगभग ₹27,000 भारत में) है और तीसरे वेरिएंट (12GB RAM + 256GB) स्टोरेज मेमोरी वाले मॉडल की कीमत चीन की करेंसी में CNY 2,199 (लगभग ₹30,000 भारत में) है।
ये भी देखें : – Redmi A7 Pro 5G price in India : नया बजट 5G फोन हुआ लॉन्च,मिलेंगे यह जबरदस्त फीचर्स
