BMW F 450 GS Adventure First Bike : बीएमडब्ल्यू बाइक को खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें - Samachar Dose BMW F 450 GS Adventure First Bike : बीएमडब्ल्यू बाइक को खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें - Samachar Dose

BMW F 450 GS Adventure First Bike : बीएमडब्ल्यू बाइक को खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Ajay Rajput
6 Min Read
(फोटो - BMW Motorrad India)

BMW F 450 GS Adventure First Bike : एडवेंचर बाइक को पसंद करने वाले लोगों के लिए बाइक निर्माता बीएमडब्ल्यू ब्रांड ने एक प्रीमियम सेगमेंट की बाइक BMW F 450 GS को भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी अपनी पहली एडवेंचर बाइक लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। BMW Motorrad ने इस शानदार बाइक की कीमत ₹4.70 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है। दमदार लुक, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर के साथ इस एडवेंचर बाइक को मार्केट में उतारा गया है। लेकिन इसमें सबसे बड़ा सवाल है कि यह बाइक पहली बार जो लोग खरीद रहे हैं उनके लिए सही है? बजट में है? क्या इसे रोज चलाया जा सकता है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो खरीदने से पहले ये 5 बड़ी बातें जरूर जान लें।

प्रीमियम डिजाइन

भारतीय टू व्हीलर बाजार में एडवेंचर बाइक का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। इसी को ध्यान रखते हुए बीएमडब्ल्यू कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर बाइक को प्रीमियम लुक के साथ मार्केट में उतारा है। बाइक के फ्रंट में X-शेप LED हेडलाइट दी गई है, जो सड़क पर एक अलग ही पहचान देती है। बाइक में जिस तरह से ऊंचा स्टांस, मजबूत बॉडी और GS सीरीज जैसा डिजाइन दिया गया है, यह इसे एक बड़ी एडवेंचर बाइक जैसा अनुभव देता है।

दमदार इंजन देगा जबरदस्त परफॉर्मेंस

अगर हम इसके इंजन की बात करें तो इसमें ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसका यह मतलब है कि यह बाइक सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए भी मजबूत है। हाईवे, लंबी यात्रा और खराब रास्तों पर यह बाइक अच्छा अनुभव दे सकती है। अगर आपने पहले छोटी बाइक चलाई है तो आपके लिए शुरुआत में इसकी ताकत ज्यादा महसूस हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपको कॉन्फिडेंस आएगा और आपको बाइक राइडिंग का शानदार अनुभव भी मिलेगा।

ये भी देखें  : – KTM Duke New Model 2026 : नई KTM 390 Duke और 390 Adventure लॉन्च, अब ज्यादा लोगों के बजट में KTM

पहली बाइक के लिए सीट हाइट

इस बाइक की सीट हाइट लगभग 845mm है। ज्यादा हाइट वाले लोगों के लिए यह ज्यादा आरामदायक हो सकती है। तो अगर आपकी भी हाइट अच्छी है तो आपके लिए इस बाइक को रोड पर संभालना और चलाना आसान होगा, लेकिन कम हाइट के लोगों के लिए रुकते समय थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पहली एडवेंचर बाइक खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

BMW F 450 GS Adventure First Bike
(फोटो – BMW Motorrad India)

रोजाना चलाने के लिए सही है या नहीं?

कई लोग ऐसा सोचते हैं कि एडवेंचर बाइक सिर्फ घूमने या लंबी राइड्स के लिए होती है, लेकिन BMW F 450 GS को शहर में भी चलाया जा सकता है। इसको आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें आरामदायक राइडिंग पोस्चर, स्मूथ इंजन और कई सारे मॉडर्न फीचर दिए गए हैं। इस बाइक का इस्तेमाल ऑफिस, कॉलेज या फिर वीकेंड राइड के लिए किया जा सकता है।

ये भी देखें  :- 2026 Kawasaki Ninja 650 India : कीमत और नए अपडेटेड फीचर्स की पूरी जानकारी

खरीदने के बाद खर्च कितना आएगा?

अगर हम बात करें इसके खर्चे के बारे में, बाइक खरीदने का मतलब सिर्फ कीमत देना ही नहीं है बल्कि इसके साथ इंश्योरेंस, सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी आता है। अगर आपका बजट अच्छा है तो आप इस प्रीमियम सेगमेंट की एडवेंचर बाइक को ले सकते हैं, लेकिन लिमिटेड बजट वालों के लिए यह बात पहले समझनी चाहिए कि यह बाइक एक बार खरीदने के बाद भी काफी खर्च करवाने वाली है।

BMW F 450 GS Adventure First Bike
(फोटो – BMW Motorrad India)

फीचर्स जो पहली बाइक में कॉन्फिडेंस देंगे

नई BMW F 450 GS में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो राइडर को बाइक चलाते समय सुरक्षित महसूस करवाते हैं। इसमें TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, ABS Pro, ट्रैक्शन कंट्रोल, LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट और आरामदायक राइडिंग पोजिशन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो नए राइडर के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 

किन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है?

यह उन सब लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन होने वाला है जो एक ऐसे ब्रांड की बाइक लेना चाहते हैं, जिससे उन्हें जल्दी बाइक अपग्रेड ना करनी पड़े और जो लोग पहली बार अपनी प्रीमियम बाइक लेने जा रहे हैं। एडवेंचर और टूरिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह बाइक एक शानदार विकल्प हो सकती है।

ये भी देखें  : –  Honda Shine 125 Limited Edition : भरोसेमंद कम्यूटर बाइक को मिला नया स्टाइलिश अवतार

Share This Article
Exit mobile version