Honda Shine 125 Limited Edition : होंडा मोटर्स की बाइक होंडा शाइन भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय है। अब कंपनी इसका नया एडिशन लेकर आई है। इस एडिशन को कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के ही लॉन्च कर दिया है। यह Honda Shine 125 Limited Edition है। इस एडिशन को उन ग्राहकों को देखते हुए पेश किया गया है जिन्हें भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ-साथ अब अपनी डेली कम्यूटर बाइक में थोड़ा अलग और प्रीमियम लुक भी चाहिए। कंपनी ने इस एडिशन में किसी भी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, बल्कि इसकी जगह कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
Honda Shine 125 Limited Edition का नया लुक
इस एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसका नया Pearl Siren Blue कलर है। इस कलर स्कीम में गहरे नीले रंग के बॉडी पैनल और फ्यूल टैंक पर दिए गए खास Shine ग्राफिक्स बाइक को एक अलग ही प्रीमियम फील देते हैं। कंपनी ने इस बाइक में केवल फ्यूल टैंक में ही बदलाव नहीं किया है, बल्कि इसके फ्रंट वाइज़र, साइड कवर और रियर काउल में भी बदलाव किया गया है, जिससे पूरी बाइक एक फ्रेश लुक में नजर आती है। इस बाइक के ब्राउन फिनिश वाले अलॉय व्हील्स इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

इंजन
Honda Shine 125 के स्टैंडर्ड मॉडल में जिस इंजन का इस्तेमाल हुआ था, वही इंजन इस नए एडिशन में भी इस्तेमाल किया गया है। यह 125cc का इंजन स्मूथ पावर डिलीवरी और अच्छी माइलेज के लिए जाना जाता है। यही बड़ा कारण है कि होंडा ने इस इंजन सेटअप में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। लिमिटेड एडिशन में 123.94cc BS6 एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.6 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
ये भी देखें : – Bajaj Pulsar 150 new launch : LED लाइट, नए कलर्स और ग्राफिक्स के साथ दमदार अपडेट, कीमत सिर्फ ₹1.08 लाख से
डेली इस्तेमाल के लिए आरामदायक
इसके डाइमेंशन और हार्डवेयर को स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही रखा गया है। इसका कर्ब वजन 113 किलोग्राम, सीट हाइट 791 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर है। इसके अलावा इसकी लंबाई 2,046 mm, चौड़ाई 741 mm, ऊंचाई 1,116 mm, व्हीलबेस 1,285 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 162 mm है।अगर हम इसके सस्पेंशन को देखें, तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो शहरी सड़कों पर आरामदायक राइड का अनुभव देते हैं।

Honda Shine 125 Limited Edition की कीमत
कंपनी ने अपने नए मॉडल की कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन मौजूदा जानकारी के अनुसार यह बाइक स्टैंडर्ड Shine 125 Disc से लगभग ₹1,500 से ₹2,000 महंगी हो सकती है। फिलहाल Shine 125 Disc की एक्स-शोरूम कीमत ₹85,211 है, ऐसे में लिमिटेड एडिशन की कीमत इसके आसपास ही रहने की उम्मीद है।
ये भी देखें : – TVS Ronin Agonda 2025 model : शानदार कलर, नया अपडेटेड डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स,लुक देखकर हैरान रह जाओगे! !
नया क्या बदलाव हुआ
अगर हम Honda Shine के स्टैंडर्ड मॉडल के साथ नए लिमिटेड एडिशन की तुलना करें, तो साफ पता चलता है कि लिमिटेड एडिशन में सिर्फ लुक से जुड़े बदलाव किए गए हैं। इसका इंजन, गियरबॉक्स, परफॉर्मेंस, माइलेज, सस्पेंशन और डाइमेंशन पहले जैसे ही रखे गए हैं।
2026 के नए Honda Shine 125 Limited Edition में नया Pearl Siren Blue कलर, खास Shine ग्राफिक्स, ब्राउन फिनिश अलॉय व्हील्स और विजुअल अपग्रेड्स दिए गए हैं।
इस नए एडिशन को होंडा ने क्यों उतारा?
इस बाइक में किसी भी तरह का मैकेनिकल या टेक्निकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके लुक में काफी बदलाव किए गए हैं। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी इस मॉडल को फ्रेश बनाए रखना चाहती है, क्योंकि यह होंडा की बेस्ट-सेलर बाइक्स में से एक है। भारत में 125cc सेगमेंट में इस बाइक का मुकाबला Hero Glamour 125, Bajaj Pulsar 125 Neon, TVS Raider 125 और Hero Super Splendor Xtec 125 जैसी बाइक्स से है।
ये भी देखें : – TVS Ronin Agonda 2025 model : शानदार कलर, नया अपडेटेड डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स,लुक देखकर हैरान रह जाओगे! !
