2026 Tata Tiago iCNG : नए अवतार में दिखी टियागो, AMT और मॉडर्न फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Ajay Rajput
5 Min Read

2026 Tata Tiago iCNG : टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर कार टियागो को नए CNG अवतार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 28 मई 2026 को इसकी कीमत का खुलासा करेगी, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने इसका टीजर जारी कर इसकी झलक दिखा दी है। इस टीजर से पता चलता है कि इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नए 2026 Tata Tiago iCNG मॉडल को पैडल शिफ्टर और AMT के साथ पेश किया जा रहा है।

2026 Tata Tiago iCNG में क्या नया मिलेगा?

अगर हम गाड़ी के एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें पेट्रोल मॉडल जैसा ही डिजाइन देखने को मिल रहा है, हालांकि यह बिल्कुल एक जैसा नहीं है। इसमें कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाने वाले हैं। इसके आगे की तरफ अपडेटेड हेडलैंप, नई ग्रिल और नया बंपर दिया जा रहा है। इसके अलावा Tata Tiago iCNG में ब्लैक फिनिश ORVMs और टेलगेट पर i-CNG बैज भी दिखाई दे रहा है। टीजर में ऐसे संकेत भी मिले हैं कि इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।

इंटीरियर

कंपनी ने इस गाड़ी के केबिन को पूरी तरह अपडेट करके मॉडर्न लुक में तैयार किया है। Tata Tiago iCNG के डैशबोर्ड में अब बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके साथ फ्लोटिंग स्टाइल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इस iCNG मॉडल में नया टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी देखने को मिलेगा, जिसमें टाटा का लोगो दिया जा सकता है। सीट्स में ड्यूल-टोन ग्रे और ब्लैक अपहोल्स्ट्री के कारण गाड़ी का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम देखने को मिलेगा।

पेडल शिफ्टर्स होंगे

इस Tata Tiago iCNG मॉडल की सबसे खास बात इसमें दिया गया पैडल शिफ्टर फीचर है। ऑटोमैटिक कारों में स्टीयरिंग के पीछे दिए गए छोटे लीवर को पैडल शिफ्टर कहा जाता है। इनकी मदद से ड्राइवर बिना क्लच और गियर लीवर इस्तेमाल किए गियर बदल सकता है। इस फीचर के साथ यह गाड़ी अपने सेगमेंट की चुनिंदा कारों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

2026 Tata Tiago iCNG

AMT गियरबॉक्स

इसमें ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन यानी AMT गियरबॉक्स भी मिलने वाला है। कंपनी के अनुसार इसमें पहले से आने वाले गियर लीवर की जगह रोटरी ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया जाएगा। इससे केबिन ज्यादा क्लीन दिखाई देता है। टाटा भारत की एकमात्र कंपनी है जो फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT ऑफर कर रही है।

फीचर्स

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, ड्यूल वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Tiago iCNG में कोई भी बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसमें पहले की तरह 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन मिलेगा। CNG मोड में यह इंजन 75 PS की पावर और 96.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल मोड में यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑप्शन दिए जाएंगे।

कीमत कितनी हो सकती है?

टाटा मोटर्स 28 मई को इस गाड़ी की कीमत का खुलासा करेगी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है।

ये भी देखें  : –

Share This Article
Exit mobile version