New Renault Duster vs Skoda Kushaq : भारतीय मार्केट में जनवरी 2026 में मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में रेनॉल्ट और स्कोडा की दो दमदार SUVs, New Renault Duster और Skoda Kushaq, लॉन्च हुई हैं। इन दोनों गाड़ियों का मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है।
रेनॉल्ट की डस्टर पहली बार 2012 में पेश की गई थी, इसके बाद इसे 2022 में बंद कर दिया गया और अब 2026 में इसे फिर से नए अवतार में पेश किया गया है। वहीं Skoda Kushaq पहले से ही सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और कंपनी ने अब इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है।
इंजन और स्पेसिफिकेशन
अगर हम इंजन की बात करें तो Renault Duster में तीन अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन देखने को मिलते हैं। इसमें 1.3-लीटर Turbo TCe 160, 1.0-लीटर Turbo TCe 100 और 1.8-लीटर Strong Hybrid E-Tech 160 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।
इस गाड़ी का टॉप वैरिएंट 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। Turbo TCe 160 इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। दूसरा Turbo TCe 100 इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
Strong Hybrid E-Tech वर्जन में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड सिस्टम शहर में लगभग 80% तक इलेक्ट्रिक-ओनली ड्राइविंग सुविधा देता है। सबसे खास बात यह है कि लगभग 90% कंपोनेंट्स भारत-स्पेसिफिक Duster के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं।
ये भी देखें : – Toyota Urban Cruiser Ebella EV India में पेश, टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी 543km रेंज के साथ
Skoda Kushaq Powertrain
Skoda Kushaq फेसलिफ्ट 2026 में कंपनी ने अपने मौजूदा इंजन ऑप्शंस को बरकरार रखा है। इसमें 1.0-लीटर TSI Turbo Petrol इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन 1.5-लीटर TSI Turbo Petrol इंजन का है, जो 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
स्कोडा ने अपनी नई गाड़ी में दोनों इंजनों के साथ सेगमेंट-फर्स्ट 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पेश किया है। इसके अलावा 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है।

डिज़ाइन और डाइमेंशन्स
New Renault Duster Design
Renault Duster को 2022 में बंद किया गया था, जिसके बाद 2026 में इसके डिज़ाइन को पूरी तरह से नया और ज्यादा मस्कुलर बनाकर पेश किया गया है। इसकी ऊंची स्टांस, बोल्ड ग्रिल, LED DRLs और स्किड प्लेट इसे एक मजबूत SUV लुक देती हैं।
Skoda Kushaq Design
Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में चौड़ी इल्यूमिनेटेड ग्रिल, नए LED हेडलैंप्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स और रियर में कनेक्टेड LED टेललैंप्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं।
New Renault Duster के फीचर्स
नई डिज़ाइन के साथ Renault Duster में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.1-इंच Google Built-in टचस्क्रीन, 10.25-इंच TFT डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 60+ कनेक्टेड कार फीचर्स (MYR ऐप), 17 ADAS सेफ्टी फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट और डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड और 6-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक व ऑटो-होल्ड और AQI व PM2.5 डिस्प्ले के साथ क्लीन एयर सिस्टम दिया गया है।

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट के फीचर्स
2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट मॉडल में 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट, 10-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाजर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड व 6-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा Google-पावर्ड AI कंपेनियन, 491-लीटर बूट स्पेस, 6 एयरबैग्स, 40+ एक्टिव-पैसिव सेफ्टी फीचर्स और 5-स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग भी दी गई है।
ये भी देखें : – Tata Harrier Safari Petrol Price India : हैरियर और सफारी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से ज्यादा सस्ती निकली!
नई Renault Duster 2026 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से ₹20.00 लाख के बीच हो सकती है, जबकि Skoda Kushaq फेसलिफ्ट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹11.00 लाख से ₹19.00 लाख तक बताई जा रही है।
|
मॉडल |
अनुमानित Price Range (Ex-Showroom) |
| New Renault Duster |
₹10.99 L – ₹20.00 L |
|
Skoda Kushaq (Facelift) |
₹11.00 L – ₹19.00 L |
New Renault Duster vs Skoda Kushaq
| New Renault Duster 2026 |
Skoda Kushaq 2026 (Facelift) |
|
|
इंजन ऑप्शन |
1.3-लीटर Turbo TCe 1601.0-लीटर Turbo TCe 1001.8-लीटर Strong Hybrid E-Tech 160 | 1.0-लीटर TSI Turbo Petrol1.5-लीटर TSI Turbo Petrol |
| पावर | 163 PS (टॉप वेरिएंट) |
115 PS / 150 PS |
|
टॉर्क |
280 Nm | 178 Nm / 250 Nm |
| गियरबॉक्स ऑप्शन | 6-स्पीड मैनुअल6-स्पीड DCT |
8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक7-स्पीड DSG |
|
इंफोटेनमेंट साइज |
10.1-इंच Google Built-in टचस्क्रीन |
10-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले |
|
ड्राइवर के लिए डिस्प्ले |
10.25-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले |
10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट |
|
सनरूफ |
पैनोरमिक सनरूफ | पैनोरमिक सनरूफ |
निष्कर्ष
New Renault Duster और Skoda Kushaq दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहद मजबूत SUVs हैं। Renault Duster जहां ज्यादा पावर, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और रग्ड SUV कैरेक्टर के साथ आती है, वहीं Skoda Kushaq प्रीमियम डिज़ाइन, सेफ्टी रेटिंग और ड्राइविंग कम्फर्ट पर ज्यादा फोकस करती है। दोनों ही गाड़ियों में अपने-अपने सेगमेंट के हिसाब से दमदार पैकेज देखने को मिलता है।
ये भी देखें : – Tata Punch Facelift Base Model Price : ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इस SUV को घर लाएं, जानिए पूरा फाइनेंस प्लान
