Realme P4 Power 5G Battery : 10,001mAh बैटरी वाला भारत का सबसे दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स! - Samachar Dose Realme P4 Power 5G Battery : 10,001mAh बैटरी वाला भारत का सबसे दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स! - Samachar Dose

Realme P4 Power 5G Battery : 10,001mAh बैटरी वाला भारत का सबसे दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स!

Ajay Rajput
5 Min Read

Realme P4 Power 5G Battery : भारत में रियलमी का नया मिड-रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G लॉन्च किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh Titan Battery है, जो इस सेगमेंट में इस फोन को एक अलग पहचान देती है। इसके अलावा, इस फोन को चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट, और लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर भी इसमें दिया गया है।

10,001mAh बैटरी फोन की सबसे बड़ी ताकत

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसमें 10,001mAh बैटरी दी गई है और यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसने 10,000mAh+ बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक टेस्ट पास किया है और TÜV Rheinland से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है।कंपनी का दावा है कि यूजर इस फोन को एक बार चार्ज करेगा तो यह बैटरी लगभग 1.5 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा, इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग, और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी की तरफ से यह ऑफर भी दिया जा रहा है कि अगर पहले 4 साल के अंदर इस फोन की बैटरी 80% से नीचे चली गई तो कंपनी बैटरी को फ्री में रिप्लेस करेगी।बड़ी बैटरी का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और कंटेंट क्रिएशन करते हैं।

Realme P4 Power 5G Battery

डिजाइन और डिस्प्ले

अगर हम बात करें इसके डिस्प्ले की तो बैटरी के साथ-साथ डिस्प्ले में भी कंपनी ने किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी है। इसमें 6.8 इंच, 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।इसमें 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे यूजर फोन को तेज धूप में भी आसानी से देख सकता है। फोन की स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।फोन का वजन लगभग 218-219 ग्राम है और इसकी मोटाई 9.08mm है।

ये भी देखें  : – Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

डुअल रियर कैमरा सेटअप

Realme P4 Power 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा और उसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंटमें 16 मेगापिक्सल  AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें कुछ AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे AI Edit Genie 2.0,AI Instant Clip ,AI Perfect Shot,AI LightMe और AI SmartReply ।कंपनी का दावा है कि यह कैमरा सेटअप बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए काफी है, लेकिन इसमें डेडीकेटेड हाई-एंड कैमरा फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

Realme P4 Power 5G Battery

सॉफ्टवेयर और अपडेट

इसमें Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 3 साल तक बड़े एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

ये भी देखें  : – Samsung Privacy Display Leak : सैमसंग Galaxy S26 Ultra की स्क्रीन को साइड में बैठने वाले लोग नहीं देख पाएंगे

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6GHz तक की CPU स्पीड के साथ हाई-परफॉर्मेंस दे सकता है।फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मेमोरी दी जा रही है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देती है।थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 4613mm² का AirFlow VC और 13743mm² ग्रेफाइट एरिया दिया गया है, जिससे फोन गेमिंग करते हुए भी गर्म नहीं होता।इस फोन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि इसका AnTuTu स्कोर लगभग 1 मिलियन बताया गया है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन बनाता है।

Realme P4 Power 5G Battery

Realme P4 Power 5G की कीमत और वेरिएंट्स

Realme P4 Power 5G तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹25,999 (TransSilver, TransBlue) 
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹27,999 (TransSilver, TransBlue, TransOrange) 
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹30,999 (TransSilver, TransOrange)

एंड रियलमी P4 Power 5G भारत में क्यों है खास

यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है।मल्टीटास्किंग और गेमिंग करते हुए, यह बैटरी फोन को लंबे समय तक बैकअप देती है।

ये भी देखें  : –  Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ रियलमी का यह फोन आ रहा है

Share This Article
Exit mobile version