Vivo T5 Pro 5G 9020mAh Battery : वीवो ने भारत में अपने नए Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है । इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 9020 mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर भी दिया गया है जो कि फोन की परफॉर्मेंस को और भी दमदार बनाता है। जिसको अगर आप भी एक लंबी बैटरी लाइफ वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए Vivo T5 Pro एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Vivo T5 Pro 5G Price in India
कंपनी ने Vivo T5 Pro 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मेमोरी – ₹29,999
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मेमोरी – ₹33,999
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मेमोरी – ₹39,999
भारत में इसकी सेल के लिए 21 अप्रैल 2026 को 12:00 PM को उपलब्ध करवाया जाएगा और कंपनी इस सेल में डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है जैसे HDFC Bank, SBI Bank और Axis Bank कार्ड पर ₹3,000 तक Instant Discount देखने को मिलेगा और 6 महीने तक No Cost EMI ऑफर भी दिया जा रहा है । इसके अलावा पुराने फोन के बदले ₹3000 का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी दिया जा रहा है। इसे 21 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदा जा सकता है।
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन
डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
अगर हम बात करें इसके डिस्प्ले की तो इसमें 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। 5000 Nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे कि ज्यादा धूप में यूजर्स इस डिस्प्ले का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। इसके अलावा SGS Low Blue Light Certification भी दिया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है । इसमें पहला कलर Cosmic Black और दूसरा कलर Glacier Blue है।

Snapdragon 7s Gen 4 Processor
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो इस फोन की परफॉर्मेंस को स्मूथ और मल्टीटास्किंग को आसान कर देता है । गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है और कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu पर 11,80,000+ स्कोर हासिल किया है।
Vivo T5 Pro 5G Camera Features
अगर हम यहां कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Sensor और OIS सपोर्ट के साथ आता है । इसकी फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
ये भी देखें : – Motorola Moto G77 की कीमत हुई लीक, इतने में मिल रहा है 108MP कैमरा वाला फोन
Vivo T5 Pro 5G 9020mAh Battery सबसे बड़ी ताकत
इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यही है कि इसमें 9020 mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिससे कि फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप देगा। आजकल ज्यादातर फोन 5000 mAh से लेकर 6000 mAh की बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन वीवो ने एक बड़ी बैटरी का इसमें इस्तेमाल किया है। यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जिन्हें ट्रैवलिंग करते हुए या फिर किसी और वजह से पूरा दिन फोन का इस्तेमाल करना होता है । इसके अलावा इस फोन को चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, कंपनी का दावा है कि यह फोन 1% से 50% तक लगभग 37 मिनट में चार्ज हो सकता है।
Vivo T5 Pro 5G Specifications
यह फोन Android 16 बेस्ड सिस्टम पर काम करता है। इसमें कंपनी 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड दे रही है और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जा रहा है, इससे फोन लंबे समय तक अपडेटेड और सिक्योर रहेगा। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 Rating, IP69 Rating दी गई है। फोन में 7000 sq mm Vapour Chamber Cooling System दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन में हीटिंग कम की जा सकती है।

किसके लिए सही है Vivo T5 Pro 5G?
यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो अपने फोन में बड़ी बैटरी और बार-बार चार्जिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं। बड़ी बैटरी के साथ-साथ इसमें बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा और गेमिंग के लिए बेहतरीन प्रोसेसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें गेमिंग करते हुए फोन ज्यादा गर्म न हो इसके लिए 7000 sq mm Vapour Chamber Cooling System दिया गया है।
ये भी देखें : – Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
