Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग - Samachar Dose Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग - Samachar Dose

Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

Ajay Rajput
6 Min Read

Redmi Note 15 Pro Series :Xiaomi ने  भारत में आज 29 जनवरी 26 को अपनी Redmi Note 15 Pro Series को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो फोन Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च किए गए हैं। इस सीरीज में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें और भी कई बेहतरीन फीचर भी दिए गए हैं । इस आर्टिकल में हम इसकी डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

 

प्रीमियम डिस्प्ले और डिजाइन 

अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले की तो Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83-इंच CrystalRes AMOLED डिस्प्ले  है और  3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इतनी ज्यादा ब्राइटनेस होने की वजह से यूजर तेज धूप में इस फोन की डिस्प्ले को आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है।

इस सीरीज का दूसरा फोन Redmi Note 15 Pro 5G है और इसकी डिस्प्ले 6.83-इंच 1.5K CrystalRes AMOLED  डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है।इसके अलावा इसके अलावा सीरीज के दोनों  स्मार्टफोन में TÜV Rheinland के Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मौजूद हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस सीरीज के मॉडल Note 15 Pro+ 5G में  Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ 24GB तक RAM दी जा रही है, जिसमें 12GB वर्चुअल RAM भी दी गई है।फोन लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस दे पाए, इसके लिए इसमें IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो फोन के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 होने से गेमिंग और भारी apps में परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर मिल सकती है।

इस सीरीज के दूसरे फोन में  Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400‑Ultra प्रोसेसर दिया गया है । इसमें 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB / 512GB स्टोरेज मेमोरी देखने को मिलती है। 

Redmi Note 15 Pro Series

ये भी देखें  : – Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में

200 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा

इस सीरीज की सबसे खास बात इसका 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस सीरीज के दोनों ही फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट का सेटअप दिया गया है।इसके साथ 8MP का अल्ट्रा  वाइड लेंस भी दिया गया है। 

इस कैमरा सेटअप में OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट देखने को मिलता है और इसके साथ HDR + AI इमेज इंजन के फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट करता है।Note 15 Pro मैं 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है ।जबकि Note 15 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। 

 

Redmi Note 15 Pro Series

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अगर हम इस सीरीज की बैटरी की बात करें तो Note 15 Pro+ 5G में 6500mAh Silicon Carbon बैटरी दी जा रही है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलता है। इसके साथ ही 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Note 15 Pro 5G मॉडल में 6580mAh की बैटरी दी गई है इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का  सपोर्ट दिया गया है और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कंपनी दावा करती है कि इस बैटरी की हेल्थ पर 5 साल तक कोई असर नहीं पड़ेगा। इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन को बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म हो जाती है।

फोन की मजबूती और सुरक्षा

Redmi Note 15 Pro Series में मजबूती और सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया गया है। इस सीरीज को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।इसके अलावा Redmi Titan Structure फोन की मजबूती को और बढ़ाता है।

ये भी देखें  : –Motorola Signature India Price : 50MP के 4 कैमरे और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मोटोरोला का प्रीमियम धमाका

AI फीचर्स

रेडमी ने अपनी इस नई सीरीज में AI Writing, AI Speech Recognition और AI Interpreter जैसे स्मार्ट AI फीचर्स दिए हैं। ये AI फीचर्स यूजर को अलग-अलग भाषाएं समझने, लिखने और बोलने में मदद करते हैं।

Redmi Note 15 Pro Series

Redmi Note 15 Pro+  और Redmi Note 15 Pro कीमत 

रेडमी की  इस  15 सीरीज के मॉडल  Redmi Note 15 Pro 5G के वेरिएंट 8GB RAM  + 128GB स्टोरेज मेमोरी की कीमत  ₹29,999 है और दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत ₹31,999 है ।

Redmi Note 15 Pro+ 5G मॉडल के वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज मेमोरी की कीमत   ₹37,999 है , दूसरे वेरिएंट 12GB + 256GB की कीमत ₹39,999 और टॉप वेरिएंट 12GB + 512GB  की कीमत ₹43,999 है।

ये भी देखें  : – Vivo X200T India launch : कैमरा पर फोकस वाला नया वीवो का प्रीमियम फोन करेगा भारत में एंट्री

Share This Article
Exit mobile version