Vivo X200T India launch : कैमरा पर फोकस वाला नया वीवो का प्रीमियम फोन भारत में लॉन्च - Samachar Dose Vivo X200T India launch : कैमरा पर फोकस वाला नया वीवो का प्रीमियम फोन भारत में लॉन्च - Samachar Dose

Vivo X200T India launch : कैमरा पर फोकस वाला नया वीवो का प्रीमियम फोन भारत में लॉन्च

Ajay Rajput
6 Min Read

Vivo X200T India launch : वीवो कंपनी भारत में एक नया Vivo X200T प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो साइट लाइव कर दी थी। अब कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है।

Vivo X200T में कलर ऑप्शन और डिस्प्ले

अगर हम इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का पंच-होल AMOLED FHD+ LTPS डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक चली जाती है और यह P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है। इसमें दो कलर ऑप्शन Seaside Lilac और Stellar Black दिए गए हैं।

Vivo X200T में कलर ऑप्शन और डिजाइन

अगर हम इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का पंच-होल AMOLED FHD+ LTPS डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक चली जाती है और यह P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है। इसमें दो कलर ऑप्शन Seaside Lilac और Stellar Black दिए गए हैं।

ये भी देखें  : – Upcoming smartphones 2026 : जनवरी में लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन और फीचर्स पूरी जानकारी

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400+ ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर आधारित है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए Vivo X200T में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स होंगे, लेकिन 3.5mm हेडफोन जैक नहीं देखने को मिलेगा।

इसके अलावा इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मेमोरी ऑप्शन दिया जा रहा है। अक्सर स्मार्टफोन गेम खेलते हुए गर्म हो जाते हैं, तो इस टेंपरेचर को नॉर्मल रखने के लिए 4,500mm² का लिक्विड कूलिंग वेपर चैंबर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 5 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी किया है।

Vivo X200T India launch

रियर कैमरा में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

वीवो ने इस फोन को कैमरा पर फोकस करते हुए तैयार किया है। फोन में ZEISS के साथ को-इंजीनियर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इन तीन कैमरा में से एक 50 मेगापिक्सल Sony LYT-702 प्राइमरी सेंसर होगा, जबकि 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और तीसरा 50 मेगापिक्सल LYT-600 अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

अगर हम बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें लेजर AF, HDR सपोर्ट और ZEISS T* कोटिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 4K@60fps का सपोर्ट दिया गया है। इस कैमरे की सबसे खास बात यह है कि इसमें 100x तक का डिजिटल ज़ूम सपोर्ट मिलता है।

  • 50MP Sony LYT-702 प्राइमरी सेंसर (f/1.6, OIS)
  • 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड सेंसर (f/2.0, 119°, ऑटोफोकस)
  • 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो सेंसर (f/2.6, OIS) के साथ 3x ZEISS टेलीफोटो लेंसVivo X200T India launch

फ्रंट कैमरा में भी होगी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग

अब आप इस फोन में फ्रंट कैमरा से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के अलावा 4K 60fps में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इसमें 32MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। इन फीचर्स को देखने से पता चलता है कि फ्रंट कैमरा भी जबरदस्त वीडियो क्वालिटी देने में समर्थ है।इसके अलावा कैमरा फीचर्स में ZEISS Style Portraits, मल्टी-फोकल HD पोर्ट्रेट, Classic Negative Film Style और 20x टेलीफोटो मैक्रो मोड जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मौजूद हैं।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कैमरा के साथ-साथ यह फोन बैटरी के मामले में भी जबरदस्त रहने वाला है क्योंकि इसमें 6200mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।बैटरी के इन फीचर्स के अलावा बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिलता है, जो गेमिंग करते समय काफी मददगार होता है। इस बड़ी बैटरी के साथ फोन सामान्य इस्तेमाल में लगभग 8 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकता है।

Vivo X200T India launch और कीमत

Vivo X200T को लॉन्च होने से पहले ही फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया था और अब फोन लॉन्च हो चुका है। इसकी बिक्री 3 फरवरी 2026 से फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी। बिक्री शुरू होने से पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो इसमें दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसके पहले वेरिएंट 12GB RAM + 256GB की कीमत ₹59,999 है और दूसरे वेरिएंट 12GB RAM + 512GB की कीमत ₹69,999 है।

YouTube video player

ये भी देखें  : –

Share This Article
Exit mobile version