Vivo Y31d Phone launch : 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन मिलेगा किफायती दाम में - Samachar Dose Vivo Y31d Phone launch : 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन मिलेगा किफायती दाम में - Samachar Dose

Vivo Y31d Phone launch : 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन मिलेगा किफायती दाम में

Ajay Rajput
5 Min Read

Vivo Y31d Phone launch : वीवो स्मार्टफोन को पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y31d लॉन्च कर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 7,200mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इस फोन को चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।फोन की परफॉर्मेंस भी दमदार होने वाली है, क्योंकि इसमें Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo Y31d Phone का नया डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले

इस फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर स्मूथ स्क्रोलिंग और गेमिंग का अनुभव ले सकता है।
फोन में 1,250 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले आसानी से देखी जा सकती है। IP68 + IP69 + IP69+ रेटिंग इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। फोन की मोटाई 8.39mm और वजन 219 ग्राम है।

 

Vivo Y31d में मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

ये भी देखें  : – Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

Vivo Y31d बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखती है। साथ ही इसे चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Vivo Y31d Phone launch

Vivo Y31d का कैमरा सेटअप

कैमरे के मामले में भी फोन में कोई कमी नहीं है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी देखें  : –  Motorola Moto G77 की कीमत हुई लीक, इतने में मिल रहा है 108MP कैमरा वाला फोन

Vivo Y31d कनेक्टिविटी फीचर्स और सेंसर

इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.1, डुअल-बैंड वाई-फाई, USB 2.0, USB Type-C पोर्ट, GPS (BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS) और USB OTG सपोर्ट मिलता है।
सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और इन्फ्रारेड सेंसर दिए गए हैं।डिवाइस की साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo Y31d Phone launch

कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo Y31d की कीमत वियतनाम में लगभग 10,500 से 11,000 रुपये के बीच  है।ऐसा अनुमान है कि भारत में इसकी कीमत 11000 रुपए  के आसपास के आसपास रहेगी । यह फोन Starlight Grey और Glow White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी बिक्री को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, इसके लिए Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट का इंतजार करना होगा।

ये भी देखें  : – Oppo Find X9 Ultra डुअल 200MP कैमरा, 10x ज़ूम और दमदार बैटरी के साथ मिलेगा यह जबरदस्त फोन

Vivo Y31d क्यों है खास?

यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए है, जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार प्रोसेसर, अच्छा कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन चाहते हैं।इसमें 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Snapdragon 6s 4G प्रोसेसर, 44W फास्ट चार्जिंग और IP69+ रेटिंग दी गई है।यह फोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 

फीचर

जानकारी
डिस्प्ले

6.75-इंच LCD, 120Hz

प्रोसेसर

Snapdragon 6s 4G Gen 2
RAM / स्टोरेज

6GB RAM, 256GB UFS 2.2

रियर कैमरा

50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा

8MP

बैटरी

7,200mAh
चार्जिंग

44W फास्ट चार्जिंग

OS

Android 16 (OriginOS 6)
ड्यूरेबिलिटी

IP68 + IP69 + IP69+

वजन

219 ग्राम
कीमत (Vietnam)

₹11000

कलर

Glow White, Starlight Grey

ये भी देखें  : –  Samsung Galaxy F70 Series भारत में 2 फरवरी को होगी पेश कैमरा-फोकस्ड फोन, कीमत ₹10,000 से कम में

Share This Article
Exit mobile version