Itel A100 Pro Price in India : Itel ने भारत में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत केवल ₹8,999 है, लेकिन फीचर्स और अपनी मजबूती की वजह से यह फोन चर्चा में है। इस फोन का नाम itel A100 Pro है, जिसमें मिलिट्री ग्रेड ड्युरेबिलिटी, 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Android 15 Go जैसे जबरदस्त फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी भरोसा देती है क्योंकि कंपनी का कहना है कि यह फोन ड्युरेबिलिटी और रिलायबिलिटी पर फोकस करके तैयार किया गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.6-inch HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 pixels है और 400 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। ज्यादा ब्राइटनेस होने का फायदा यह मिलेगा कि यूजर इस फोन को तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। स्क्रीन का डिजाइन वॉटर ड्रॉप नोच है जिसमें फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कंपनी ने इसमें डायनेमिक बार फीचर भी जोड़ा है। यह फीचर बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन और कॉल जैसी जानकारी स्क्रीन पर दिखाता है।
मिलिट्री ग्रेड ड्युरेबिलिटी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्युरेबिलिटी है। कंपनी ने इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया है। फोन को लेकर कंपनी की तरफ से ड्रॉप रेजिस्टेंस का भी जिक्र किया गया है जिससे पता चलता है कि फोन 1.2 मीटर से गिरने पर भी डैमेज नहीं होगा क्योंकि इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने ड्युरेबिलिटी को और मजबूत करने के लिए 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी ग्राहकों को दिया है। अगर यूजर से इस फोन की स्क्रीन पहले 100 दिन के अंदर टूट भी जाती है तो वह इसे फ्री में रिप्लेस कर सकते हैं।

Android 15 Go Edition
यह एंड्रॉयड फोन Android 15 Go Edition पर आधारित है। यह एंड्रॉयड का एक लाइटवेट वर्जन है जो एंट्री लेवल फोन के लिए ऑप्टिमाइज किया जाता है।
मिलेगा जबरदस्त प्रोसेसर और दमदार परफॉर्मेंस
अगर हम इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन का प्रोसेसर बेसिक टास्क के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें Octa-Core Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन WhatsApp, YouTube, सोशल मीडिया, वीडियो कॉलिंग और लाइट गेमिंग के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा इसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मेमोरी भी दी गई है। इसमें RAM एक्सपेंशन ऑप्शन भी मिलता है जिसमें इसे 5GB वर्चुअल RAM तक बढ़ाया जा सकता है। डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे यूजर इसकी स्टोरेज मेमोरी को भी बढ़ा सकते हैं।
कैमरा सेटअप
फोन के पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी में अच्छी लाइट के लिए इसमें LED फ्लैश भी दी गई है। इसका पीछे वाला कैमरा 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह कैमरा उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग
अगर हम इसमें बैटरी और फास्ट चार्जिंग की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसके साथ इसे चार्ज करने के लिए 10W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन की थिकनेस 8.5mm बताई गई है।
कनेक्टिविटी और फीचर्स
इसमें डुअल 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें IR Blaster फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से TV, AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को रिमोट की तरह कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
अल्ट्रालिंक फीचर
इसमें एक खास फीचर दिया गया है जिसका नाम अल्ट्रालिंक है। कंपनी के अनुसार यह टेक्नोलॉजी कम नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में कम्युनिकेशन सपोर्ट के लिए बनाई गई है।
itel A100 Pro price in India
अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹8,999 है। यह स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है — कॉमेटऑरेंज ,क्लाउडव्हाइट और ब्लैक।
यह भी पढ़ें :-
- Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत मे
- OnePlus Ace 7 Leak Features :गेमर्स के लिए आएगा धमाका! 240Hz डिस्प्ले और इनबिल्ट कूलिंग के साथ नया पावरफुल फोन
- Itel Zeno 200 Price in India : सस्ते दाम में प्रीमियम लुक! Itel Zeno 200 में मिल रहे कई दमदार फीचर्स
