OPPO A6c India Launch : ऑफलाइन मार्केट में तहलका मचाने आ रहा OPPO A6c - Samachar Dose OPPO A6c India Launch : ऑफलाइन मार्केट में तहलका मचाने आ रहा OPPO A6c - Samachar Dose

OPPO A6c India Launch : ऑफलाइन मार्केट में तहलका मचाने आ रहा OPPO A6c

Ajay Rajput
5 Min Read

OPPO A6c India Launch : भारत में एक नया फोन OPPO A6c लेकर आ रही है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह एक ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है, जिसे कंपनी सबसे पहले ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन OPPO की A-सीरीज का हिस्सा होगा और A6x, A6 और A6s जैसे मॉडल के साथ लाइनअप किया जा सकता है। इसे ₹15,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

डिस्प्ले में मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट

अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले की तो इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। बजट सेगमेंट में इतना ज्यादा रिफ्रेश रेट होना इस फोन के लिए एक प्लस पॉइंट बन जाता है। स्क्रीन की रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल है और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। अक्सर देखा गया है कि तेज धूप में जब यूजर फोन को इस्तेमाल करते हैं तो डिस्प्ले दिखाई नहीं देती, लेकिन 900 निट्स पीक ब्राइटनेस होने की वजह से यूजर तेज धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से देख पाएंगे।

OPPO A6c India Launch

OPPO A6c की सबसे बड़ी खासियत होगी 7000mAh बैटरी

बजट सेगमेंट के फोन में 7000mAh की बैटरी देना ही इस फोन की सबसे खास बात है क्योंकि इस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी कम ही देखने को मिलती है। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल पर दो दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी ने उन लोगों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए इस फोन को तैयार किया है, जो चाहते हैं कि फोन को बार-बार चार्ज न करना पड़े। लेकिन इसमें इतनी बड़ी बैटरी देने के बावजूद 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे फोन को चार्ज करने में ज्यादा समय लग सकता है।

OPPO A6c India Launch

कैमरा सेटअप भी मिलेगा जबरदस्त

अगर हम इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 1080p क्वालिटी तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके साथ ऑग्ज़ीलियरी सेकेंडरी लेंस इसमें दिया जा सकता है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।’OPPO A6c India Launch

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह एक एंट्री लेवल चिपसेट माना जाता है। यह प्रोसेसर वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, कॉलिंग और हल्के गेमिंग जैसे कामों में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस दे देता है। बजट सेगमेंट स्मार्टफोन के लिए यह एक अच्छा प्रोसेसर माना जा सकता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

इस फोन को कंपनी ने ऑफलाइन ग्राहकों को ज्यादा ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसका डिजाइन बजट सेगमेंट के हिसाब से काफी स्टाइलिश दिखता है। ग्लोबल मार्केट में इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है — फेदर व्हाइट, स्टोन ब्राउन और फेदर पर्पल।

OPPO A6c India Launch

स्मार्टफोन से मुकाबला

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन का मुकाबला रियलमी C83 जैसे स्मार्टफोन से हो सकता है क्योंकि दोनों ही फोन्स में 7000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।

OPPO A6c भारत में लॉन्च और संभावित कीमत

अगर हम बात करें इसके लॉन्च की तो इसे भारत में अगले हफ्ते तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई गई है। कंपनी ने इस फोन को मुख्य तौर पर ऑफलाइन मार्केट को ध्यान में रखकर लॉन्च करने की योजना बनाई है। इससे पहले भी कंपनी ने ऐसे कई फोन लॉन्च किए हैं, जिन्हें ऑफलाइन मार्केट को टारगेट किया गया था।

लीक्स के अनुसार OPPO A6c को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत कुछ इस तरह से हो सकती है:

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹13,999
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹16,999

यह भी पढ़ें :-

Share This Article
Exit mobile version