OnePlus Ace 6 Ultra Specifications : वनप्लस कंपनी अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Ace 6 और Ace 6T के बाद इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। फोन के लॉन्च होने से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी निकल कर आ रही है। यह फोन बड़ी बैटरी, गेमिंग फीचर्स और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करेगा। सबसे खास बात इस फोन में यह है कि इसमें 165Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 8600mAh की बड़ी बैटरी जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
OnePlus Ace 6 Ultra Display Specifications
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फ्लैट LTPS BOE डिस्प्ले देखने को मिलेगी। यह स्क्रीन 1.5K resolution और 165Hz refresh rate को सपोर्ट करेगी। फोन की डिस्प्ले की इतनी ज्यादा रिफ्रेश रेट होने की वजह से फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें डेडीकेटेड टच कंट्रोल चिप भी दिया जा सकता है, जिसका सबसे बड़ा फायदा गेमर को होगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर हम बात करें इसमें प्रोसेसर की, तो इसमें MediaTek Dimensity 9500 chipset दिया गया है। इस प्रोसेसर से फोन में तेज स्पीड, हाई गेमिंग फ्रेमरेट और बेहतर मल्टीटास्किंग देखने को मिलेगी।
रैम और स्टोरेज मेमोरी ऑप्शन
इस फोन को कंपनी कई वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB जैसे वेरिएंट्स दिए जा सकते हैं। इस फोन में बेसिक फीचर्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के साथ-साथ हैवी गेमर के लिए भी स्टोरेज ऑप्शन मौजूद रहेंगे।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका 50 मेगापिक्सल सेंसर का साइज 1/1.55-inch है। इस लेंस से फोटो की क्वालिटी काफी अच्छी देखने को मिलेगी।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इसकी सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी है, जो 8600mAh dual-cell बैटरी दी गई है। ऐसी उम्मीद है कि यह बैटरी लंबे समय तक फोन को बैटरी बैकअप दे सकती है। फोन को चार्ज करने के लिए 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कि फोन डेड होने के बाद भी तेजी से चार्ज हो सकेगा।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें, तो इसमें मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास फाइबर देखने को मिल सकता है। इस फोन का वेट 218 ग्राम है और इसकी डाइमेंशन 162.3 x 77.37 x 8.55mm है। OnePlus Ace 6 Ultra में कई protection ratings मिल सकती हैं जैसे- IP66, IP68, IP69 और IP69K। इसका यही मतलब हुआ कि फोन पानी की छींटों और धूल से सुरक्षित रहेगा, जो प्रीमियम सेगमेंट के डिवाइसेज में देखने को मिलता है।
मिलेंगे गेमिंग फीचर्स
फोन को गेमिंग फोन की तरह भी देखा जा रहा है क्योंकि इसमें कई ऐसे गेमिंग फीचर दिए गए हैं, जो गेम्स खेलते हुए काफी मददगार हैं। इसमें लो लेटेंसी ऑप्टिमाइजेशन, डेडिकेटेड टच चिप, डुअल स्पीकर्स और गेमिंग कंट्रोलर सपोर्ट जैसे फीचर्स इसमें मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें डेडीकेटेड गेमिंग कंट्रोलर भी देखने को मिलेगा, जो कंपनी वेबसाइट पर भी दिख रहा है।

OnePlus Ace 6 Ultra Specifications
यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित होगा। कुछ रिपोर्ट्स में इसे ColorOS 16 based Android 16 बताया गया है। इस फोन में यूजर्स को नए फीचर्स और अपडेट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी फोन को तेज अनलॉक स्पीड और बेहतर सुरक्षा देने का काम करती है।
OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च और कीमत
इस फोन को 28 अप्रैल 2026 को चीन की मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत का भी कंपनी द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह पुराने Ace 6 और Ace 6T मॉडल की कीमत से ऊपर हो सकती है।
यह भी पढ़ें :-
