Infinix GT 50 Pro Features : देश और दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में गेमिंग फोन्स की डिमांड बढ़ रही है। इसी बीच Infinix GT 50 Pro को लांच कर दिया गया है। इस फोन में प्रीमियम गेमिंग फीचर्स होने के साथ-साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन भी है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लोग गेमिंग के साथ-साथ हैवी टास्किंग के लिए एक एंड्रॉयड फोन चाहते हैं। आइए देखते हैं कि आपको इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलने वाले हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे कि यूजर को फोन में गेमिंग या फिर स्क्रोलिंग करते हुए स्मूथ परफॉर्मेंस का अनुभव होगा। इस स्मार्टफोन में 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी फोन की स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। डिस्प्ले को सुरक्षित करने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

दमदार प्रोसेसर
अगर हम फोन में परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन को हैवी टास्किंग और गेमिंग के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और हाई-एंड गेमिंग और मल्टी टास्किंग के लिए बेहतर माना जाता है। इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5X RAM, 256GB और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। मेमोरी का यह कॉम्बिनेशन फोन को जल्दी से एप्स ओपन करने और फोन को स्मूथ चलाने में मदद करता है। फोन में Dimensity 8400 Ultimate + 12GB LPDDR5X RAM कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिसके कारण फोन में हैवी गेमिंग स्मूथ चलेगी, एडिटिंग और मल्टी टास्किंग बेहतर होगी।
Infinix GT 50 Pro Features
अगर आप भी फोन में गेमिंग करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि कंपनी ने इसमें ऐसे कई फीचर्स दिए हैं जो एक गेमिंग फोन के लिए बहुत जरूरी हैं, जैसे कि हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फास्ट टच रिस्पॉन्स, ट्रिगर कंट्रोल और एडवांस कूलिंग सिस्टम। इन सब फीचर्स के कारण यूजर का लंबे समय तक गेमिंग करना आसान हो जाता है।
Shoulder Triggers
इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक ऐसा शोल्डर ट्रिगर फीचर दिया गया है, जो कि बाकी नॉर्मल स्मार्टफोन से इस फोन को अलग बनाता है। इन ट्रिगर्स की मदद से गेम खेलते समय फायरिंग, कंट्रोल और एक्शन आसान हो जाता है। यह फीचर किसी भी नॉर्मल स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलेगा। गेमिंग के अलावा इस फीचर का उपयोग ऐप शॉर्टकट, स्क्रीनशॉट और दूसरे कामों के लिए भी किया जा सकता है।
Pro Cooling System
गेमिंग के दौरान किसी भी स्मार्टफोन का गर्म होना एक आम बात है और इसके बाद फोन हैंग करना शुरू कर देता है और फोन की परफॉर्मेंस भी अच्छी नहीं रहती। लेकिन इस स्मार्टफोन में हाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर दिया गया है। इस सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि गेम करते हुए यह फोन के तापमान को नियंत्रण में रखकर फोन को ठंडा करने का काम करेगा, जिससे कि यूजर लंबे समय तक गेम खेल सकता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
अगर हम बात करें इसमें बैटरी की तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 30W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। रिवर्स चार्जिंग का इस्तेमाल इस phone से दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी होने के साथ-साथ इसमें फोटोग्राफी के लिए भी ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है। फोन के आगे की तरफ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C और दूसरे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।
Infinix GT 50 Pro Price
Infinix ने इस ग्लोबल मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मेमोरी मॉडल को लगभग ₹38,300 कीमत में पेश किया गया है, जबकि दूसरे 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मेमोरी वेरिएंट की कीमत लगभग ₹43,700 रखी गई है। इस फोन को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है और जल्द ही दूसरे देशों में भी पेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से भारत में लॉन्च के लिए कोई सटीक डेट नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि जल्दी ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :-
