Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ - Samachar Dose Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ - Samachar Dose

Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ

Ajay Rajput
5 Min Read

Realme Neo 8 launched : स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की बड़ी कंपनी रियलमी ने एक और पावरफुल डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम कैमरा सेटअप दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को अपने घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया है और इसमें 50MP का कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस आर्टिकल में हम इसकी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।

प्रीमियम  डिस्प्ले और डिजाइन

अगर हम सबसे पहले इसके डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.78-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले का 1272 x 2772 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन है। यह AMOLED पैनल 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे तेज धूप में भी फोन की स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। फोन की सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी देखें  : – Redmi Note 15 Pro Series : आने वाली है धमाका करने! 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ क्या कुछ मिलेगा नया?

दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर की खासियत यह है कि यह चिपसेट PC-लेवल हैंडहेल्ड गेमिंग मोड को भी सपोर्ट करता है। फोन में LPDDR5X RAM दी गई है, जिसमें 12GB और 16GB RAM के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 4.1 टेक्नोलॉजी के साथ 256GB से लेकर 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मेमोरी देखने को मिलती है।

Realme Neo 8 launched

ट्रिपल कैमरा सेटअप 

रियलमी का यह फोन कैमरा के मामले में काफी दमदार दिखाई देता है, क्योंकि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX896 सेंसर के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें तीसरा 50MP 3.5X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Sony सेंसर के साथ आता है और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Realme Neo 8 launched

8000mAh की बड़ी बैटरी 

Realme Neo 8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है। यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है। फोन को चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी देखने को मिलता है, जो लंबे गेमिंग और मल्टी-टास्किंग के दौरान हीट को कम करने में मदद करता है।

ये भी देखें  : –  Vivo V70 Series India Launch and Specifications: Vivo V70 और V70 Elite में क्या होगा खास ? लॉन्च डेट, फीचर्स और कैमरा

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7 पर चलने वाला स्मार्टफोन है, जिसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 7 सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और ड्यूल सिम (नैनो सिम) सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से फोन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

Realme Neo 8 launched

कीमत

फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। चीन में इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹34,500 है, जबकि 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹51,000 है। कंपनी की तरफ से भारत या ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Realme Neo 8 किन फोन्स को देगा टक्कर?

चीन की स्मार्टफोन मार्केट में इस फोन का मुकाबला Moto X70 Air Pro और OnePlus Ace 6T जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है। अपने हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के चलते यह फोन गेमिंग यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

निष्कर्ष

Realme Neo 8 एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस, 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें एक हाई-परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहिए। फिलहाल भारत में Realme की तरफ से इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

ये भी देखें  : –  Oppo Reno 15 Pro Max launch : OPPO का अब तक का सबसे दमदार Reno फोन, 200MP कैमरा देख आप भी चौंक जाएंगे

Share This Article
Exit mobile version