Samsung Privacy Display leak: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग भारत में एक नई सीरीज को लॉन्च करने वाली है। यह सैमसंग की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 है। दरअसल, सैमसंग के Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले ही फोन के मुख्य फीचर्स की जानकारी लीक हो चुकी है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह जानकारी सैमसंग द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से सामने आई है।इन स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इस फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर दिया जा रहा है। यह फीचर तब काम करेगा जब यूजर फोन को भीड़भाड़ वाले इलाके में इस्तेमाल कर रहा होगा, क्योंकि यह स्क्रीन को आसपास बैठे लोगों से छुपा कर रखेगा।
सैमसंग का कौन सा फीचर हुआ लीक?
लंबे समय से इस बात की उम्मीद थी कि सैमसंग अपने नए अल्ट्रा फोन में एक खास तरह का डिस्प्ले फीचर दे सकती है। अब सैमसंग की आने वाली नई सीरीज के मॉडल Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर देखने को मिलेगा।लीक से मिली जानकारी के मुताबिक, जब आप इस फोन को भीड़भाड़ वाले इलाके में इस्तेमाल कर रहे होंगे, तो आपके फोन की स्क्रीन को आसपास बैठे लोग भी नहीं देख सकेंगे। इसके अलावा, साइड एंगल से देखने पर भी स्क्रीन पूरी तरह डार्क दिखाई देगी।
ये भी देखें : – Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
फोन को साइड से देखने पर कुछ नजर नहीं आएगा
अगर हम किसी भी सामान्य स्मार्टफोन को साइड से देखते हैं, तो उसकी स्क्रीन साफ नजर आती है। लेकिन इस फोन को साइड से देखने पर कुछ भी दिखाई नहीं देगा।इसका फायदा यह होगा कि यूजर की कोई भी चैट डिटेल, बैंकिंग डिटेल या फिर लॉगिन स्क्रीन किसी को नजर नहीं आएगी।

प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर कैसे काम करेगा?
अगर बात करें कि यह प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर कैसे काम करेगा, तो इसके लिए सैमसंग एक खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। इस टेक्नोलॉजी में AI की मदद से पिक्सल लेवल पर लाइट की दिशा कंट्रोल की जाएगी।इसका मतलब यह है कि फोन की स्क्रीन लाखों पिक्सल से बनी होती है और हर पिक्सल खुद लाइट निकालता है। आमतौर पर ये पिक्सल चारों तरफ रोशनी फैलाते हैं, जिससे स्क्रीन सामने और साइड दोनों तरफ से दिखती है।लेकिन सैमसंग AI की मदद से यह तय करेगा कि कौन सा पिक्सल किस दिशा में कितनी रोशनी भेजेगा। इसके अलावा, इस फीचर से व्यूइंग एंगल को नैरो किया जाएगा, लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह सब करने से फोन की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। स्क्रीन सामने से देखने पर शार्प और क्लियर ही दिखाई देगी।
ये भी देखें : – Realme Neo 8 launched 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ
सैमसंग के शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से सामने आई बात
सैमसंग द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को मैन्युअली ऑन और ऑफ किया जा सकेगा। इसके लिए सेटिंग का ऑप्शन भी दिया जाएगा।इस फीचर पर यूजर का पूरी तरह कंट्रोल होगा। सैमसंग ने यह भी साफ कर दिया है कि यूजर्स को अलग से प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह फीचर कंपनी की तरफ से ही फोन में इनबिल्ट मिलेगा।
Galaxy S26 Ultra अगले महीने होगा लॉन्च
ग्लोबल मार्केट में सैमसंग अपने Galaxy S26 Ultra को 25 फरवरी को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के दूसरे मॉडल भी इसी इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू हो सकती है।
निष्कर्ष
Samsung Privacy Display leak से यह साफ हो गया है कि Galaxy S26 Ultra सिर्फ नाम का ही अपग्रेड फोन नहीं है, बल्कि इसे प्राइवेसी के मामले में भी काफी दमदार बनाया गया है।सैमसंग का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है, जो अपने डेटा और स्क्रीन कंटेंट को दूसरों से सुरक्षित रखना चाहते हैं। इस फोन के बाकी फीचर्स का खुलासा तभी होगा जब यह फोन आधिकारिक तौर पर मार्केट में लॉन्च हो जाएगा।
ये भी देखें : – Realme 16 5G battery phone: 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग के साथ लॉन्च रियलमी का नया फोन
