Realme 16T 5G Battery : 8000mAh बैटरी वाला फोन करेगा एंट्री, 3 दिन तक चलने वाली बैटरी से मचेगी हलचल!

Ajay Rajput
5 Min Read

Realme 16T 5G Battery : रियलमी इस बार भारतीय बाजार में 8000mAh वाली बड़ी बैटरी का फोन लेकर आ रही है। कंपनी ने इस फोन Realme 16T 5G लॉन्च के बारे में आधिकारिक तौर पर डेट कंफर्म कर दी है। इस फोन को 22 मई दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि 8000mAh Titan बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार इस फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 14.3 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है और सामान्य इस्तेमाल में यह फोन तीन दिन तक बैकअप दे सकता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अगर हम इस फोन में सबसे खास बात देखें तो इसकी बड़ी बैटरी है जो 8000mAh की है और इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल पर 3 दिन तक चल सकती है। इस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी काफी कम देखने को मिलती है। फोन के रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट फीचर की वजह से दूसरे गैजेट्स को इस फोन से चार्ज किया जा सकता है।

Realme 16T 5G battery

डिजाइन और कलर्स

इसका रियर पैनल फ्लैट देखने को मिलेगा और इसके पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें पिल-शेप कैमरा हाउसिंग भी देखने को मिलेगी। फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश और सेल्फी मिरर भी मिलेगा। ऐसी उम्मीद है कि इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। यह 3 कलर स्टारलाइट रेड, स्टारलाइट ब्लैक और ब्लू कलर होंगे। इसके ब्लू कलर मॉडल में कैमरा मॉड्यूल के नीचे वेवी पैटर्न डिजाइन दिया गया है।

बैटरी बड़ी लेकिन डिजाइन स्लिम

अगर किसी फोन की बैटरी बड़ी हो तो स्मार्टफोन मोटे और भारी हो जाते हैं लेकिन रियलमी कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन का डिजाइन भी स्लिम रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की मोटाई करीब 8.88mm होगी।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

लीक्स रिपोर्ट के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट डेली टास्किंग और गेमिंग के दौरान बेहतरीन स्मूथ परफॉर्मेंस दे सकता है। इस फोन में 6GB RAM और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।

डिस्प्ले

अगर हम बात करें इसमें डिस्प्ले की तो इसमें 6.8-inch Flat OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। हालांकि कंपनी की तरफ से इस डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। यह सब जानकारी लीक रिपोर्ट्स से सामने आई है।

गेमिंग के लिए बेहतरीन फोन

गेमिंग यूजर्स के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन लगातार लंबे समय तक गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसमें दी गई बड़ी बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डिवाइस करीब 11 घंटे तक BGMI gameplay at 60FPS सपोर्ट कर सकता है। बड़ी बैटरी, बायपास चार्जिंग और डाइमेंसिटी प्रोसेसर गेमिंग यूजर्स के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जा सकता है।

संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार रियलमी अपने नए स्मार्टफोन को भारत में 25000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। अगर कंपनी इतनी बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट के साथ इस फोन को इस कीमत में लॉन्च करती है तो यह बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकता है ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :-

Share This Article
Exit mobile version