HMD Vibe 2 5G Launch India : Flipkart पर लाइव हुआ नया बजट 5G फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे - Samachar Dose HMD Vibe 2 5G Launch India : Flipkart पर लाइव हुआ नया बजट 5G फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे - Samachar Dose

HMD Vibe 2 5G Launch India : Flipkart पर लाइव हुआ नया बजट 5G फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Ajay Rajput
5 Min Read

HMD Vibe 2 5G Launch India : भारत के स्मार्टफोन बाजार में दिन प्रतिदिन बजट 5G स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ रही है, इसी डिमांड को देखते हुए स्मार्टफोन की अलग-अलग कंपनियां बजट 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच HMD कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च करने का संकेत दे दिया है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसके लिए अपनी एक माइक्रोसाइट बनाकर लाइव कर दी है, जिससे साफ पता चलता है कि यह फोन भारत में जल्दी ही एंट्री करने वाला है। फ्लिपकार्ट पर दी गई माइक्रोसाइट पर फोन के फ्रंट डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है और इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए HMD Vibe 5G का सक्सेसर माना जा रहा है।

शानदार डिजाइन और फ्लैट डिस्प्ले

फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट पर सामने आए टीज़र के अनुसार फोन के डिजाइन में देखा जा सकता है कि इस फोन में फ्लैट स्क्रीन, सेंटर Punch-Hole Cutout, फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के बीच में, स्लिम बेजल्स और मॉडर्न लुक दिया गया है। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन को प्रीमियम डिजाइन दिया है।

संभावित फीचर्स

अगर हम इसमें फीचर्स की बात करें तो अभी कंपनी के द्वारा कोई भी इसके फीचर्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पिछले मॉडल और सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 6.6 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें फ्लैट स्क्रीन डिजाइन होगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित होगा और 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है।

कैमरा सेट अप

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट कैमरा Punch-Hole कटआउट में दिया जा सकता है।

बैटरी भी होगी दमदार

HMD Vibe 2 5G में 5000mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ इसमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है। यह बैटरी फोन को पूरे दिन आराम से चला सकती है।

लॉन्च और कीमत

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन को मई महीने में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई गई है। फोन की बिक्री भारत की ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। अगर हम कीमत की बात करें तो इसकी कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है। पिछले साल लॉन्च हुए HMD Vibe 5G की शुरुआती कीमत ₹11,999 थी। उम्मीद है कि इस फोन की कीमत इससे ज्यादा ही होगी।

 

HMD Vibe 2 5G Launch India

किन लोगों के लिए सही रहेगा?

यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जिन्हें कम कीमत में 5G सपोर्ट वाला फोन चाहिए। इसके अलावा जो लोग बड़ी बैटरी, सिंपल एंड्रॉयड अनुभव और रोजमर्रा के काम को आसानी से करना चाहते हों, तो उनके लिए यह एक अच्छा एंड्रॉयड फोन है।

निष्कर्ष

अगर आप भी बजट 5G फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन में Flat Display, Punch-Hole डिजाइन, 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और बजट कीमत मिलने की उम्मीद है।

 

Share This Article
Exit mobile version