HMD Vibe 2 5G Launch India : भारत में HMD ग्लोबल ने अपना एक नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन HMD Vibe 2 5G है, जिसमें बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले, नया डिजाइन और AI फीचर्स दिए गए हैं। HMD का यह नया मॉडल पिछले साल आए HMD Vibe 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन में कंपनी ने इसके डिजाइन में बदलाव तो किया ही है, उसके साथ इसके फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है।
प्रीमियम डिजाइन
अगर हम फोन के डिजाइन की बात करें, तो फोन देखने में काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लुक के साथ देखने को मिलता है। फोन के पीछे की तरफ नया कैमरा डिजाइन दिया गया है और इसमें दो बड़े कैमरा कटआउट भी मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें दिया गया फ्लैट फ्रेम डिजाइन, ग्लॉसी फिनिश और कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
120Hz डिस्प्ले से मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस
इसमें 6.7 इंच से 6.75 इंच तक का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। यह स्क्रीन 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। बजट सेगमेंट के फोन में हाई रिफ्रेश रेट कम ही देखने को मिलता है। इसमें स्क्रोलिंग स्मूथ होगी। इसके अलावा गेमिंग और ऐप नेविगेशन में फोन की परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहेगी।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
कंपनी ने इस फोन में Unisoc T8200 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक है। HMD के मुताबिक यह फोन पिछले फोन HMD Vibe 5G की तुलना में तेज और ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है। इसके दूसरे वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है। माइक्रोSD कार्ड से इसकी स्टोरेज मेमोरी को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फीचर उन लोगों के लिए है, जिन्हें ज्यादा फोटो या वीडियो को अपने फोन में स्टोर करना पड़ता है।
कैमरा सेटअप
अगर हम बात करें इसके कैमरा की, तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप के साथ LED फ्लैश भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी भी होगी दमदार
इस फोन में कंपनी ने लंबे समय तक बैकअप देने के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है और इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Android 16 और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
यह फोन Android 16 पर आधारित है और इसमें कंपनी 2 साल तक क्वार्टरली सिक्योरिटी अपडेट्स भी देने का वादा करती है। इसके अलावा HMD का कहना है कि यूजर के फोन को सुरक्षित और अपडेटेड अनुभव देने के लिए इसे लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है।
मिलेंगे देसी AI फीचर
सबसे खास बात इस फोन की यह है कि इसमें कंपनी ने Indus AI और Sarvam AI सपोर्ट दिया है। फोन में Sarvam Indus AI ऐप पहले से इंस्टॉल मिलेगा और इसकी मदद से यूजर 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकेंगे। AI मॉडल भारत में डेटा स्टोर करेगा और लोकल AI एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

HMD Vibe 2 5G Price in India
अगर हम बात करें इसकी कीमत की, तो कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके पहले वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत ₹10,999 है और दूसरे वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹11,999 तय की गई है। फोन की बिक्री 26 मई से फ्लिपकार्ट और HMD कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।
किन लोगों के लिए सही रहेगा?
यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें कम कीमत में 5G सपोर्ट वाला फोन चाहिए। इसके अलावा जो लोग बड़ी बैटरी, सिंपल एंड्रॉयड अनुभव और रोजमर्रा के काम को आसानी से करना चाहते हों, तो उनके लिए यह एक अच्छा एंड्रॉयड फोन है।
यह भी पढ़ें :-



