OnePlus Ace 6 Ultra Specifications : कंपनी वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को अपनी घरेलू स्मार्टफोन मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की अभी काफी चर्चा है क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। इसकी स्पेसिफिकेशन को देखते हैं तो यह फोन गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए काफी आकर्षक नजर आता है।
OnePlus Ace 6 Ultra Display Specifications
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 1.5K resolution और 165Hz refresh rate को सपोर्ट करती है। फोन की डिस्प्ले की इतनी ज्यादा रिफ्रेश रेट होने की वजह से स्क्रीन काफी स्मूद एक्सपीरियंस दे सकती है। इसके अलावा इसमें 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। हाई रिफ्रेश रेट होने के कारण फोन की डिस्प्ले गेमिंग के लिए या फिर वीडियो देखने के लिए काफी स्मूद एक्सपीरियंस दे सकती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर हम बात करें इसमें प्रोसेसर की, तो इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती है। इस प्रोसेसर से फोन में तेज स्पीड, हाई गेमिंग फ्रेमरेट और बेहतर मल्टीटास्किंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मेमोरी का सपोर्ट दिया गया है। यह सेटअप फोन को मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए पावरफुल बनाता है।

कैमरा सेटअप
इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 Aperture, Autofocus और OIS Support के साथ आता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इसकी सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी है, जो 8600mAh dual-cell बैटरी दी गई है। यह बैटरी लंबे समय तक फोन को बैकअप दे सकती है। फोन को चार्ज करने के लिए 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कि फोन डेड होने के बाद भी तेजी से चार्ज हो सकेगा।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
अगर हम इसके डिजाइन की बात करें, तो इसमें मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास फाइबर दिया गया है। इस फोन का वेट 218 ग्राम है और इसकी डाइमेंशन 162.3 x 77.37 x 8.55mm है। OnePlus Ace 6 Ultra में कई प्रोटेक्शन रेटिंग्स मिली हैं जैसे- IP66, IP68, IP69 और IP69K। इसका मतलब है कि फोन पानी की छींटों और धूल से सुरक्षित रहेगा, जो प्रीमियम सेगमेंट के डिवाइसेज में देखने को मिलता है।

OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च और कीमत
इस फोन को 28 अप्रैल 2026 को चीन की मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन को Ace Awakening और Metal Storm कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में कई सारे अलग-अलग वेरिएंट्स दिए गए हैं जैसे कि बेस मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 3,499 (लगभग ₹48,400) रखी गई है। जबकि इसका दूसरा 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग ₹52,600) है। 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 (लगभग ₹56,800) तय की गई है। इसके अलावा 16GB + 512GB मॉडल CNY 4,399 (लगभग ₹60,900) और इसका टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ CNY 5,099 (लगभग ₹70,600) में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y6 5G 7200mAh Battery फोन लॉन्च -एक बार चार्ज करो, लंबे समय तक चलाओ
- Infinix GT 50 Pro Features: गेमिंग का पावरहाउस, 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च
- 2025 Realme C75 5G की जल्द ही भारत में धमाकेदार एंट्री होगी 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेंगे यह शानदार फीचर्स
- OnePlus Ace 7 Leak Features :गेमर्स के लिए आएगा धमाका! 240Hz डिस्प्ले और इनबिल्ट कूलिंग के साथ नया पावरफुल फोन

