OnePlus Nord CE 6 Sale : वनप्लस ने भारत की स्मार्टफोन मार्केट में एक नए फोन को लॉन्च किया है। इसमें 6.78-inch 1.5K AMOLED बड़ी डिस्प्ले दी गई है और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन में कंपनी ने बैटरी, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी का खास ध्यान दिया है। लॉन्च होने के बाद आज से इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। अगर आप भी कोई लेटेस्ट स्मार्टफोन लेने जाते हैं तो आपको इसके फीचर एक बार जरूर देखने चाहिए।

OnePlus Nord CE 6 Price
वनप्लस ने इसे भारत में तीन कलर ऑप्शन में फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक के साथ लॉन्च किया है और लॉन्च होने के बाद आज 8 मई 2026 से इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। इस फोन को Amazon और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 तय की गई है और इसका दूसरा वेरिएंट जिसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मेमोरी दी गई है, उसकी कीमत ₹32,999 रखी गई है।
बैंक ऑफर से होगा फायदा
अगर हम इसके सेल ऑफर की बात करें तो कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप Axis और HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करके इस फोन को खरीदते हैं तो आपको ₹2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और 3600 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस डिस्प्ले को यूजर तेज धूप में भी आसानी से देख पाएगा।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

जबरदस्त परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
अगर हम इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो Adreno 810 GPU के साथ आता है। यह Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इसमें 8GB RAM + 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मेमोरी दी गई है। इसके अलावा गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो इसके लिए इसमें 33147mm² cooling सिस्टम भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) करता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे से भी 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बिल्ड क्वालिटी और प्रोटेक्शन
फोन का डिजाइन प्रीमियम है और इसकी बॉडी भी मजबूत नजर आती है। इस वर्ल्ड क्वालिटी के लिए इस फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें :-
- Vivo Y6 5G 7200mAh Battery फोन लॉन्च -एक बार चार्ज करो, लंबे समय तक चलाओ
- Oppo A6 Pro 5G India Launch : बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बस इतनी कीमत में
- Vivo V70 Series India Launch and Specifications: Vivo V70 और V70 Elite में क्या होगा खास ? लॉन्च डेट, फीचर्स और कैमरा
- Vivo X300 FE Telephoto Extender : इस फोन में लगा अलग लेंस और पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा फोन का कैमरा सिस्टम!

