Bajaj Chetak Electric Scooter : भारत में दिन प्रतिदिन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बढ़ती ही जा रही है और इस सेगमेंट में बजाज चेतक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बजाज ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के अब तक 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि इसकी बिक्री में पिछले 2 साल से जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आइए जानते हैं स्कूटर में ऐसी क्या खास बात है, जो लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं।
7 लाख बिक्री का आंकड़ा पार
डाटा के अनुसार FY2021 से लेकर 6 मई 2026 तक Bajaj Chetak की कुल 7,27,779 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस स्कूटर की 79% बिक्री पिछले सिर्फ दो सालों में हुई है। इससे पता चलता है कि ग्राहकों के बीच इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। स्कूटर की इतनी जबरदस्त बिक्री के कारण बजाज ऑटो अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता बन चुका है।
बैटरी और लंबी रेंज
अगर हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी की बात करें तो इसमें 2.5kWh से लेकर 3.5kWh तक बैटरी का ऑप्शन देखने को मिलता है। कंपनी इसके 3.5kWh बैटरी वाले मॉडल में 151-153 km की रेंज मिलने का वादा करती है। इसकी टॉप स्पीड 63 km/h से लेकर 80 km/h तक जाती है। कंपनी के अनुसार इसे 0-80% चार्जिंग में लगभग 3 से 3.5 घंटे का समय लगता है।
प्रीमियम डिजाइन
इस स्कूटर का डिजाइन भी पुराने चेतक की तरह क्लासिक है और यही कारण है कि लोगों को यह डिजाइन काफी पसंद भी आता है। कंपनी ने इसकी क्लासिक डिजाइन को मॉडर्न टच के साथ पेश किया है, जिससे इसमें मजबूत मेटल बॉडी, प्रीमियम फिनिश और कई आकर्षक कलर ऑप्शन भी देखने को मिलते हैं। रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन का कॉम्बिनेशन हर किसी को अच्छा लगता है।

नए फीचर्स ने लोगों को किया आकर्षित
स्कूटर को 2026 में अपडेट किया गया और इसमें कई ऐसे नए फीचर्स दिए गए, जैसे इको और स्पोर्ट राइड मोड, हिल होल्ड असिस्ट, फास्ट चार्जिंग, गूगल मैप्स नेविगेशन, ओटीए अपडेट्स, टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, गाइड मी होम लाइट्स, म्यूजिक कंट्रोल और सीक्वेंशियल ब्लिंकर्स जैसे फीचर्स बजाज चेतक को पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्रीमियम बनाते हैं।
नए C25, C30 और C35 मॉडल्स से बढ़ी डिमांड
बजाज ने 2026 में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में C25, C30 और C35 सीरीज के नाम से पेश किया। इसमें कंपनी ने केवल नाम ही चेंज नहीं किया, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स में भी कई तरह के सुधार किए गए। इसके फ्लैगशिप मॉडल में अब 4.8kW पावर मिलती है, जिससे एक्सीलरेशन पहले से काफी बेहतर हुआ है। इसके अलावा इसके कई मॉडल्स में टॉप स्पीड भी बढ़ाई गई है।
फैमिली और सिटी यूज
फैमिली और सिटी यूज के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें कंपनी 35 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दे रही है, जो सामान ले जाने में काफी प्रैक्टिकल है। इसके अलावा सीट हाइट 775 mm और व्हीलबेस 1355 mm है। वहीं हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स ट्रैफिक और पार्किंग में काफी मदद करते हैं।

Ola और TVS को मिलने लगी टक्कर
एक समय ऐसा था जब ओला और टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपना दबदबा बना रखा था, लेकिन बजाज चेतक के लॉन्च होने के बाद इस स्कूटर ने इन कंपनियों को जोरदार टक्कर दी है।
Bajaj Chetak की कीमत
2026 में बजाज चेतक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹89,500 से शुरू होकर ₹1.35 लाख तक जाती है। कंपनी इसे ग्राहकों के अनुसार अलग-अलग वेरिएंट और बैटरी ऑप्शन के साथ बेचती है। अगर आप भी एक ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं, जो सिटी में आरामदायक राइडिंग का अनुभव दे, तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
ये भी देखें : –

