Itel Zeno 200 Price in India : भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और नया फोन लॉन्च हो चुका है जिसका नाम Itel Zeno 200 है। इस फोन में कंपनी ने अच्छे डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स भी दिए हैं। इस फोन में कंपनी ने डिजाइन, परफॉर्मेंस और ड्युरेबिलिटी पर खास ध्यान दिया है। इसके अलावा इसमें जरूरी AI फीचर्स को भी जोड़ा गया है। इस एंड्रॉयड फोन की कीमत भारत में ₹10,399 रखी गई है जबकि लॉन्च ऑफर के साथ इसे ₹9,999 में खरीदा जा सकता है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
इस फोन का डिजाइन स्लिम रखा गया है और इसकी मोटाई 8.3mm बताई गई है। फोन के बैक पैनल में 2 टोन फिनिश भी दी गई है जिससे कि फोन का लुक काफी प्रीमियम दिखाई देता है। इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है जिससे साफ पता चलता है कि फोन काफी मजबूत है। इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

120Hz डिस्प्ले के साथ स्मूद एक्सपीरियंस
अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले की तो इसमें 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, इससे स्क्रोलिंग और ऐप यूजिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है। इसमें 590 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है।

Unisoc प्रोसेसर और Android 15 Go
किसी भी स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस उसके प्रोसेसर पर निर्भर करती है और इस स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM के साथ 8GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 128GB स्टोरेज मेमोरी भी दी गई है जिसे माइक्रोSD कार्ड का इस्तेमाल करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स
फोन को आज के समय के अनुसार AI फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें AI असिस्टेंट, राइटिंग असिस्टेंट और AI वॉलपेपर जनरेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Sola नाम का AI असिस्टेंट मिलता है जो सवालों के जवाब देने, डॉक्यूमेंट हैंडल करने और समरी तैयार करने जैसे काम को अच्छे तरीके से करता है।
कैमरा सेटअप और वीडियो रिकॉर्डिंग
अगर हम कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है और इस कैमरा के साथ LED फ्लैश भी मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

5000mAh बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W सपोर्ट मिलता है।
सिक्योरिटी फीचर्स
फोन को सुरक्षित बनाने के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है जिससे यूजर तेजी से फोन को अनलॉक करके अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
कीमत और ऑफर
इस फोन को भारत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹10,399 रखी गई है जबकि ऑफर के साथ इस फोन को ₹9,999 में खरीदा जा सकता है। यह फोन बिक्री के लिए अमेजॉन पर उपलब्ध है और यह कॉमेट ऑरेंज, मेटियोर टाइटेनियम और नाइटली ब्लू रंग विकल्पों में मिलेगा।
यह भी पढ़ें :-

